देश

Yogi Cabinet Expansion: दीवाली से पहले खिल सकते हैं राजभर सहित कई चेहरे, जल्द हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार

Yogi Cabinet Expansion: दीवाली से पहले राजभर सहित कई दलों के नेता मंत्री बन सकते हैं. माना जा रहा है कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार हो सकता है, जिसमें पिछड़ों को तवज्जो दी जाएगी और दारा सिंह के साथ ही ओपी राजभर समेत कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार की सम्भावना दीवाली से पहले जताई जा रही है. तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से ही यूपी की राजनीति में कई लोगों के नाम को लेकर चर्चा चल रही है.

बता दें कि घोसी उपचुनाव से पहले जुलाई में सपा गठबंधन छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और दारा सिंह, लगातार मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने की उम्मीद लगाए हुए हैं. इस सम्बंध में कई मौकों पर राजभर ने अपने मन की बात मीडिया के सामने रखी है और भाजपा पर भरोसा भी जताया है. हालांकि ये कहा जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार में राजभर को तभी जगह मिलेगी, जब घोसी उपचुनाव में भाजपा जीतेगी. यहां तक कि घोसी उपचुनाव को राजभर के लिए टेस्ट माना जा रहा था, लेकिन इस टेस्ट में राजभर खरे नहीं उतर सके और यहां सपा ने चुनाव जीत लिया. इसके बाद से राजभर के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे, हालांकि समय-समय पर मीडिया के सामने राजभर ने इन सवालों का खंडन किया और एनडीए पर भरोसा जताया कि उनको मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: काशी में संत समाज ने चुनावों में समर्थन के लिए राजनीतिक दलों के सामने रखा 9 सूत्रीय एजेंडा, ‘लव जिहाद’ शामिल

तो वहीं भाजपा भी विपक्षी पार्टी द्वारा उछाले गए जाति जनगणना के मुद्दे की काट ढूंढ रही है और माना जा रहा है कि भाजपा पिछड़े वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, जिसका असर योगी सरकार 2.0 के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में देखने को मिल सकता है. इस विस्तार के दीवाली से पहले होने की सम्भावना है, क्योंकि भाजपा में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है. मीडिया सूत्रों की मानें तो बीते सप्ताह मुख्यमंत्री योगी की गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जो मुलाकात हुई थी, उसमें राजभर और नोनिया समाज को साधने के लिए ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह को मंत्री बनाने पर चर्चा हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

16 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago