देश

Delhi में छात्र ने क्यों कर दी शिक्षक की बेरहमी से हत्या ? वजह जानकर आप हो जाएंगे Shocked

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ समय से लगातार मारपीट, चाकूबाजी और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में एक बुजुर्ग महिला की रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब राजधानी में एक बार फिर एक शिक्षक हत्या करने का मामला सामने आया है और इस घटना को अंजाम उसके ही एक छात्र ने दिया है, लेकिन इस घटना की वजह जानकर आप सच में हैरान रहे जाओगे. फिलहाल आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे मामले की जांच की जा रही है.

दरअसल यह पूरा मामला जामिया-बटला हाउस का है. जब पुलिस ने आरोपी छात्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिक्षक काफी समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था, जिसके चलते मुझे उसकी हत्या करने पड़ी.

ट्यूशन शिक्षक की हत्या

राजधानी में इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है, छात्र ने अपने ट्यूशन टीचर से बदला लेने की लिए उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. . पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार दोपहर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि दक्षिण पूर्व दिल्ली के जामिया नगर बटला हाउस की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खुला हुआ है. अपार्ट के बाहर खून बिखरा हुआ है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहां थाना पुलिस की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मृतक एक निजी ट्यूशन शिक्षक के रूप में काम करता था. वह अपने परिवार के साथ जाकिर नगर में मक्का पैलेस होटल के सामने रहता था.

यह भी पढ़ें- ये कैसा अंधविश्वास! बारिश नहीं होने के चलते करा दी दो नाबालिग लड़कों की शादी, ग्रामीण बोले- इससे पूरे गांव में….

समलैंगिक था ट्यूशन टीचर

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक कथित तौर पर समलैंगिक था और करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात किशोर से हुई थी, जिसके बाद उसने कई बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया. इससे परेशान होकर नाबालिग ने टीचर की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्यवाही में जुटी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago