लाइफस्टाइल

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फ़ायदेमंद हैं ये फल, करें डाइट में शामिल

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज का बड़ा कारण है. कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक मोमी पदार्थ है जो हेल्दी सेल्स बनाने का काम करता है, लेकिन ये नुकसान भी कर सकती है. जब यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो ये पूरे शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण मतली, हाई ब्लड प्रेशर, छाती में जमाव, भारीपन, सांस लेने में कठिनाई और अत्यधिक थकान शामिल हैं. अपने कोलेस्ट्रॉल को अच्छी तरह से मैनेज करने के लिए डाइट बहुत जरूरी है.

लेकिन क्या आप जानते है हाई कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन भी कहा जाता है. शरीर में मौजूद हेल्दी कोलेस्ट्रॉल आपको कई बीमारियों से बचाता है लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैस स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी बढ़ जाता है. हाई कोलेस्ट्रॉल वाले कई लोगों को यह चिंता होती है कि डाइट में फलों को शामिल किया जाए या नहीं. ऐसे में हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाना आज से ही शुरू कर दें.

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले फल

पपीता फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और साथ ही एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है.

टमाटर

इनमें विटामिन ए, बी, सी और के जैसे कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं. उन्हें हार्ट फ्रेंडली भोजन माना जाता है जो ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करने में मदद करता है.

सेब

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सेब बेहद लाभकारी फल है. यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे दिल को स्वस्थ रखता है. इसके अलावा सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Eye Health: आंखों की रोशनी तेज करने के लिए इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

खट्टे फल

संतरे, नींबू, अंगूर जैसे सभी खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं. ये फल न केवल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मदद करते हैं.

एवोकाडो

कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए एवोकाडो एक बेहतरीन फल माना जाता है. वे दिल को हेल्दी रखते हैं, स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं और एलडीएल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago