देश

पुलिस चौकी के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, 18500 का कटा चालान

नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाइक सवार नोएडा के फेज-2 स्थित ककराला पुलिस चौकी के सामने ही स्टंट कर रहा है. वो पहले बाइक को लहराते हुए चौकी के सामने से निकलता है इसके बाद एक पहिए पर बाइक चला रहा है. इसका दूसरा साथी वीडियो बना रहा है. वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया. गाड़ी नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान किया है.

गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की. वीडियो सही मिलने पर गाड़ी नंबर यूपी 16 डीके 8851 के आधार पर 18 हजार 500 रुपए का चालान किया गया है. बाइक चलाने वाले स्टंटबाज की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- “आज माफिया किसी को डरा नहीं सकता, प्रदेश आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है”, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बोले CM योगी

स्टंट करने के कई वीडियो वायरल

इससे पहले भी नोएडा में बाइक पर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हुए थे. लेकिन चौकी के सामने स्टंट करने का ये वीडियो पहली बार सामने आया है. वीडियो 14 सेकेंड का है. काले रंग की बाइक पर एक युवक बिना हैल्मेट पहले चौकी के सामने से बाइक लहराता है. फिर स्टंट करता है. इसे रील में स्लो मोशन में डाला गया. बाइक स्वामी के पिता का नाम इकबाल है.

यह भी पढ़ें-  Unnao: फिर शर्मसार हुई इंसानियत, जमानत पर रिहा हो दबंगों ने गैंगरेप पीड़िता के घर में लगाई आग, दुष्कर्म के आरोपियों का कब होगा एनकाउंटर ?

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि जारी निर्देशों के तहत स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध अब और सख्ती बरती जाएगी. वाहनों से स्टंट करने वाले व्यक्तियों का नियमानुसार चालान तो होगा ही साथ ही आरसी व डीएल को निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago