बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साझा किया है कि एक्टर ऋतिक रोशन के साथ कानूनी लड़ाई शुरू होने से पहले बॉलीवुड स्टार आमिर खान मेरे सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे.
कंगना ने इंस्टाग्राम पर टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ के सेट पर आमिर के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया. उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे ‘दंगल’ स्टार उनका मार्गदर्शन करते थे और सलाह देते थे. वीडियो में कंगना बॉलीवुड में आइटम नंबर के अश्लील डांस को लेकर बात करती दिख रही है.
कंगन ने कैप्शन में लिखा,सचमुच मुझे कभी कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर सर मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे, जाने कहां गए वो दिन. ऋतिक के केस से पहले पहले उन्होंने मेरी पसंद को काफी शेप किया है, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी लॉयलिटी क्लियर कर दी और एक महिला के खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हो गई.
कंगना द्वारा 4-5 साल पहले कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे. यहा तक की ऋतिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. मामला ईमेल को लेकर था. कंगना ने दावा किया था कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि ऋतिक रोशन ने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोंपों का खंडन किया है.
कंगना के वर्कफ्रंटी की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएँगी. फिल्म में अनुपम खेर भी दिखाई देंगे.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…