मनोरंजन

मैं हर कदम पर खुद को चुनौती देने के लिए प्रेरित करती हूं: राधिका मदान

एक्ट्रेस राधिका मदान ने शो ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में शांता की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे यह किरदार उनके लिए अलग था, फिर भी वास्तविक जीवन में उनके जैसा ही रहा.

“हम भावुक और उत्सुक दोनों”

इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, मेरा किरदार शांता और मैं हमारे 2 ष्टिकोण बिल्कुल अलग हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बीच एकमात्र समानता यह है कि हम भावुक और उत्सुक दोनों हैं. जब बात उनके शब्दों की आती है तो शांता कहीं अधिक शांत, आत्मविश्वासी, और गणनात्मक है, और एक अभिनेता होने के नाते, मैं बदलाव चाहती हूं, जो मुझे हर कदम पर खुद को चुनौती देने के लिए प्रेरित करें.

यह भी पढ़ें- Uorfi Javed Threat: ‘तुम्हें पीट-पीटकर जान से मार देना चाहिए’ उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

कहा- “स्पष्टता की कमी”

मैं सीख रही हूं, अपने किरदारों के नजरिए से चीजों को देखती हूं और प्रत्येक भूमिका और उनके सफर से नए सबक लेती हूं. इसलिए, मुझे लगता है कि मेरे पास शांता जैसी स्पष्टता की कमी है, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में हमें नए रास्ते तलाशने के लिए अधिक बदलाव की आवश्यकता होती है और मैं उससे अधिक ऊजार्वान हूं, लेकिन मुझे शांता की भूमिका निभाने में बहुत अच्छा लगा और अब जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो उसकी याद आती है.

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचते हैं सलमान से लेकर शाहरुख तक, जानिए कौन है यह शख्स, जिनके यहां लगता है सितारों का जमावड़ा

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित सीरीज का निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया गया है और इसमें डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं. ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago