देश

सुधा मूर्ति ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, चेयरमैन जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

Sudha Murty Oath Rajya Sabha Member: राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में सुधा मूर्ति ने संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उनके पति नारायण मूर्ति और केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल मौजूद थे. लेखिका सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते 8 मार्च को सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा था-“मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा कृष्ण मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. सुधा जी का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है. राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है. जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है. उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं”

सुधा मूर्ति कौन हैं?

राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं. इसके अलावा लोग इन्हें प्रसिद्ध लेखिका के रूप में भी जानते हैं. इन्होंने शिक्षण (अध्यापन) का कार्य भी किया है. सुधा कृष्णमूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को शेगांव के एक साधारण परिवार में हुआ. साल 1978 में इनकी शादी शाद नारायण मूर्ति से हुई जो आज इंफोसिस के को-फाउंडर हैं. सुधा कृष्ण मूर्ति की बेटी अक्षरा मूर्ति ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सूनक की पत्नी हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, जानें खास बातें

यह भी पढ़ें: ‘आपकी अलग पार्टी है, फिर शरद पवार की तस्वीर और नाम क्यों इस्तेमाल किया’, अजित पवार को कोर्ट की फटकार

Dipesh Thakur

Recent Posts

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

38 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

3 hours ago