देश

Sukhwinder Singh Sukkhu: हिमाचल में आज से सुक्खू सरकार, सुखविंदर सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

Sukhwinder Singh Sukkhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शपथ ग्रहण किया. उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के तौर शपथ ग्रहण किया. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गाधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

शपथ ग्रहण समारोह के मंच प्रतिभा सिंह भी पहुंची, जिनका स्वागत राहुल गांधी गले लगाकर किए. इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां को प्रियंका गांधी ने मंच पर गले लगाया. शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी. प्रतिभा सिंह के मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं. सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं.

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पहाड़ी नाटी और वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया. रिज ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे, समर्थकों में जश्न का माहौल था. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजोली हेलीपैड पर पहुंची. यहां सुक्खू ने उनकी अगवानी की. उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा एक सेवादार है और वह लोगों की सेवा करता रहेगा.

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम सभी बहुत खुश हैं. हमने जो भी वादा किया है, हम उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर लेंगे हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

हर वादा पूरा करेंगे- मुकेश अग्निहोत्री

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पहली बार राज्य को उपमुख्यमंत्री मिला है. हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोई भी परिंदा चोंच नहीं मार सकेगा. जो वादे हमने किए हैं उसे पूरा करेंगे. उन्होने कहा कि हम पहली कैबिनेट में OPS को लागू करेंगे. महिलाओं को 1500 रुपए. इसके साथ ही एक लाख नौकरियों, जो प्रियंका गांधी जी का वायदा है उसे पूरा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago