यूटिलिटी

FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज की दरें, जानिए क्या है नया रेट

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है. कोटक बैंक ने अपनी कुछ एफडी पर ब्याज 0.10 फीसदी तक बढ़ा दिया है. ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगी. नई दरें कल यानी 9 दिसंबर से लागू हो गई हैं. कोटक बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है.

इसमें आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 दिसंबर को आयोजित मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया. महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Airtel Plan: एयरटेल लेकर ये 3 दमदार प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ Prime Video और Disney+ Hotstar की सर्विस फ्री

इसी के चलते भारत में ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। यस बैंक ने भी एफडी पर ब्याज में संशोधन किया है। अब इस गिनती में कोटक बैंक भी शामिल हो गया है।

15 दिन से 30 दिन – आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन – आम जनता के लिए: 3.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन – आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन – आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन – आम जनता के लिए: 4.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन – आम जनता के लिए: 5.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन – आम जनता के लिए: 5.75 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.25 प्रतिशत

ये भी पढ़ें- UPI Transaction Limit: UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब 1 दिन में कर सकेंगे 10 ट्रांजेक्शन, रुपयों की लिमिट भी तय

364 दिन – आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन – आम जनता के लिए: 6.25 फीसदी; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.75 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) – आम जनता के लिए: 6.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 7.00 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम – आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 7.00 प्रतिशत

23 महीने – आम जनता के लिए: 6.50 फीसदी; वरिष्ठ नागरिक के लिए: 7 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम – आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.80 प्रतिशत

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम – आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.90 प्रतिशत

3 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष से कम – आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.80 प्रतिशत

4 वर्ष और उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष से कम – आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 वर्ष और उससे अधिक और 10 वर्ष तक और सहित – आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.70 प्रतिशत.

 

 

Dimple Yadav

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

10 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

11 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

16 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

41 minutes ago

12 नवंबर को विशाखापत्तनम पहुंचेंगे अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एक दिवसीय दौरे पर…

46 minutes ago

समंदर में बारूदी धमाका! अमेरिका खा घाटा या ईरान का प्रोपेगैंडा? NASA के सैटेलाइट ने खोली पहेली

Strait of Hormuz Incident: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा- होर्मुज में दो तेल टैंकर…

1 hour ago