देश

Adesh Gupta Resigns: MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा

Adesh Gupta Resigns: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एमसीडी चुनावों में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कार्यभार संभालेंगे.

दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था और बीजेपी वहां भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता रहते हैं. इसके बाद से आदेश गुप्ता के इस्तीफे की मांग उठने लगी थी.

आपको बताते चलें कि एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 104 सीटें जीती हैं. वहीं एमसीडी से भाजपा की सत्ता छीनने वाली आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें हासिल की हैं. दरअसल इस चुनाव में आदेश गुप्ता के निवास स्थान के आसपास की सीटें भी बीजेपी हार गई थी. इसे लेकर आदेश गुप्ता का कहना था कि क्षेत्र तो एमपी और एमएलए के होते हैं.

इसे भी पढ़ें: Sukhwinder Singh Sukkhu: हिमाचल में आज से सुक्खू सरकार, सुखविंदर सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

अंंतिम समय तक करते रहे थे जीत का दावा

दिल्ली के वार्ड नंबर 141 के राजेंद्र नगर में जहां आदेश गुप्ता रहते हैं, वहां से आप पार्टी की आरती चावला ने जीत हासिल की है. इस वार्ड के दिलचस्प मुकाबले में राजेश गुप्ता मतगणना के आखिरी क्षणों तक अपनी जीत का दावा करते रहे थे, लेकिन जब रिजल्ट आया तो आखिर में आम आदमी पार्टी की इस सीट से जीत हुई.

परिणाम आने के बाद आदेश गुप्ता ने कहा था कि भाजपा ने एमसीडी का चुनाव मुद्दों पर लड़ा. 15 साल एमसीडी में रहने के बाद भी हमारी परफॉर्मेंस बेहतर रही. इस चुनाव में भाजपा पर भी दिल्ली की जनता ने अपना विश्वास दिखाया है. आम आदमी पार्टी को ऐसा नहीं है कि पूरा समर्थन जनता ने दिया है.

सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर भी साधा था निशाना

नगर निगम के नतीजों के बाद गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर हमलावार होते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के क्षेत्र से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया है. आदेश गुप्ता से जब यह सवाल पूछा गया कि आपके क्षेत्र में भी बीजेपी का सफाया हो चुका है तो आदेश गुप्ता का कहना था कि सांसदों और विधायकों के इलाके होते हैं, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कोई क्षेत्र नहीं होता. हम तो पूरी दिल्ली के अध्यक्ष हैं और इस नाते हम पूरी दिल्ली में काम करते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

30 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago