Sunita Williams Returns: नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर (Barry Wilmore) ने नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर सफल वापसी की है. उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग (Nick Hague) और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी लौटे हैं. इन सभी ने स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग की. उनकी सुरक्षित वापसी पर पूरी दुनिया उन्हें बधाई दे रही है और उनके धैर्य को सलाम कर रहे हैं
इसी बीच अंतरिक्ष से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का निमंत्रण दिया है. इस संबंध में सुनीता की कजिन बहन फाल्गुनी पंड्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे 2025 में भारत यात्रा कर सकती हैं. हालांकि, यह निर्णय नासा और भारत सरकार के साथ उनकी बातचीत पर निर्भर करेगा. फाल्गुनी ने यह भी उम्मीद जताई कि यह यात्रा 2007 की तरह ही एक यादगार अनुभव होगी.
सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर उनके परिवार में जबरदस्त उत्साह है. उनकी बहन फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि पूरा परिवार उनकी घर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. उनके स्वागत के लिए विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा. साथ ही, सुनीता के लिए उनके पसंदीदा भारतीय व्यंजनों की तैयारी भी की जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सुनीता विलियम्स को एक पत्र भेजकर भारत आने का निमंत्रण दिया. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “मुझे 2016 में अमेरिका की यात्रा के दौरान आपसे और दीपकभाई से मुलाकात की यादें आज भी ताजा हैं. आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक प्रतिष्ठित बेटी की मेजबानी करे.” प्रधानमंत्री ने सुनीता के पति माइकल विलियम्स के लिए भी अपनी शुभकामनाएं भेजीं.
सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की यह अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. इस मिशन के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए और नए तकनीकी विकास पर कार्य किया. उनकी वापसी के साथ, अब उनकी आगे की योजनाओं पर भी चर्चा शुरू हो गई है. नासा और अन्य एजेंसियों के साथ बातचीत के बाद ही यह तय होगा कि सुनीता कब और कैसे भारत की यात्रा करेंगी. उनकी इस ऐतिहासिक वापसी से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. भारत में उनके प्रशंसक उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: “आपका स्वागत है क्रू-9… धरती ने आपको Miss किया”, जानें Sunita Williams की वापसी पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…