देश

भारत बना पृथ्वी का सबसे गर्म हिस्सा!…वैज्ञानिकों ने दी ‘गॉडजिला अल-नीनो’ की चेतावनी; क्या 2026 में बिना मानसून के तरसेगा देश?

Super El Nino 2026 India Heatwave: दुनिया के नक्शे पर भारत का हिस्सा इन दिनों आग के गोले की तरह धधक रहा है. मौसम के ‘हीट मैप’ में भारत का लाल होना महज एक ग्राफिक्स नहीं, बल्कि उस खौफनाक हकीकत का संकेत है जिसने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों की सूची में से 95 अकेले भारत में हैं.

उत्तर-पूर्वी भारत में अप्रैल के महीने में ही पारा 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी (India Heatwave Alert) दी है कि साल 2026 एक ‘सुपर अल-नीनो’ (Godzilla El-Nino) का गवाह बनने वाला है, जो इस सदी की सबसे भीषण तबाही ला सकता है.

क्या है ‘सुपर अल-नीनो’ और क्यों है खतरनाक?

अल-नीनो एक ऐसी जलवायु घटना है जिसमें प्रशांत महासागर की सतह का पानी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्म हो जाता है. लेकिन 2026 में आने वाले अल-नीनो को वैज्ञानिक ‘सुपर’ या ‘गॉडजिला’ अल-नीनो कह रहे हैं क्योंकि समुद्र के तापमान में वैसी बढ़ोतरी देखी जा रही है जो इस सदी में पहले कभी नहीं हुई. ब्रिटेन के मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव इतनी तेजी से हो रहा है कि यह पूरी पृथ्वी के तापमान को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाएगा.

भारत पर दोहरी मार की चेतावनी(India Heatwave Alert)

अल-नीनो का सबसे सीधा और घातक असर भारत के मानसून पर पड़ता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक:

कमजोर मानसून: अल-नीनो की वजह से दक्षिण एशिया, खासकर भारत में मानसून की बारिश अनियमित हो जाती है, जिससे सूखे जैसे हालात पैदा होते हैं.

गर्मी का टॉर्चर: अल-नीनो और मानव-निर्मित जलवायु परिवर्तन मिलकर देश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में लू (Heatwave) के प्रकोप को कई गुना बढ़ा देंगे.

असर: खेती-किसानी पर इसका बुरा असर पड़ेगा, जिससे आने वाले समय में खाद्य संकट और महंगाई बढ़ने का खतरा है.

मई से जुलाई के बीच शुरू होगा असली खेल

विश्व मौसम संगठन (WMO) ने अप्रैल 2026 में जारी अपनी ताजा रिपोर्ट (India Heatwave Alert) में कहा है कि मई से जुलाई के बीच अल-नीनो पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा. हालांकि अभी समुद्र की सतह का तापमान औसत दिख रहा है, लेकिन समुद्र के अंदरूनी हिस्से का पानी पहले ही बहुत गर्म हो चुका है. यह इस बात का सबूत है कि आने वाले महीने केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और अफ्रीका के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में केजरीवाल का गेम ओवर!… राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों को BJP सदस्य के तौर पर मिली मान्यता; अब क्या करेंगे संजय सिंह?

दुनिया भर में मौसम का ‘डिजास्टर’ मोड

सुपर अल-नीनो की वजह से केवल गर्मी ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि दुनिया भर में मौसम का संतुलन बिगड़ जाएगा. जहाँ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया सूखे की मार झेलेंगे, वहीं दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और पूर्वी अफ्रीका में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ आने की संभावना है. वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में आने वाले तूफानों की संख्या भी बढ़ सकती है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाली आबादी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago