देश

Supreme Court: UP सरकार ने HC के आदेश को SC में दी चुनौती, कोर्ट ने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त को किया था तलब

Supreme Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यूपी के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त को तलब करने के मामले को यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस याचिका की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार है. हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है और अब 13 फरवरी को यूपी सरकार की अर्जी पर सुनवाई होगी.

दरअसल, अवमानना के एक मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त को तलब किया था. आदेश का पालन न होने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर नजर आया. मामला खंड शिक्षाधिकारियों के वेतनमान से जुड़ा है. कोर्ट ने दो फरवरी 2018 के आदेश में वेतनमान को 7500 रुपये किए जाने का आदेश पारित किया था, लेकिन अब तक वेतनमान नहीं मिला. इस पर खंड शिक्षाधिकारियों की आरे से अवमानना याचिका दाखिल की गई है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने 10 जनवरी को हलफनामा दाखिल कर बताया कि मामले में विशेष अपील दाखिल है, जिसकी सुनवाई 11 जनवरी को होगी. अपील पर सुनवाई के बाद तीन सप्ताह के भीतर कोर्ट के आदेश का पालन कर दिया जाएगा. सुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. उनकी ओर से हलफनामा दाखिल कर बताया गया कि प्रकरण अपर मुख्य सचिव वित्त के समक्ष लंबित है.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election 2023: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी दिल्ली मेयर चुनाव पर सुनवाई, हंगामे के चलते तीन बार टली थी वोटिंग

कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने अतिरिक्त समय की मांग की. इस पर कोर्ट का कहना था कि इससे पूर्व की तारीख पर प्रमुख सचिव के हलफनामे के आधार पर सशर्त समय दिया गया था, लेकिन कोई अनुपालन नहीं हुआ. हालांकि कोर्ट ने इस मामले में अपने आदेश का अनुपालन न होने पर यूपी के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त को तलब किया है. जिसके बाद यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

19 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

22 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago