देश

जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भवानी रेवन्ना को जारी किया नोटिस, प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल से जुड़ा है मामला

Prajwal Revanna Sex Scandal Case: कर्नाटक के चर्चित सेक्स स्कैंडल में फंसे जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना की जमानत के खिलाफ दायर कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भवानी रेवन्ना को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ मामले में सुनवाई कर रही है.

कोर्ट ने कहा- मामले का राजनीतिकरण न हो

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के केस में राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. कोर्ट ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि आरोपी एक महिला है, जिसकी उम्र 55 साल है. उसके बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वह भाग गया और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह के आरोप के मामले में अपने बेटे द्वारा किए गए अपराध को बढ़ावा देने में एक मां की क्या भूमिका होगी?

14 जून को कोर्ट ने दी थी जमानत

जिसके बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि अदालत की तरफ से दी गई राहत दुर्भाग्यपूर्ण थी. पीड़ित को आरोपी के परिवार के निर्देश के अनुसार बंधक बनाकर रखा गया था. सिब्बल ने कहा कि हाई कोर्ट को इस बात पर विचार करना चाहिए था कि निचली अदालत ने अग्रिम जमानत देने से क्यों मना कर दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि वह राजनीति में नहीं पड़ रहे हैं. सिब्बल ने जोर देकर कहा कि ऐसे बयान हैं जो इशारा करते हैं कि पीड़िता को वास्तव में बंधक बनाया गया था, और उसे एक खेत में ले जाया गया वह वहां से भाग गई. कोर्ट ने कहा कि अगर भवानी दोषी है तो यह मुकदमे में साबित हो जाएगा.
बता दें कि भवानी रेवन्ना को कर्नाटक हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. जिसके खिलाफ कर्नाटक सरकार ने याचिका दायर कर जमानत को रद्द करने की मांग की है. भवानी रेवन्ना, यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की मां हैं. हाई कोर्ट ने भवानी रेवन्ना को 14 जून तक सशर्त अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में कोर्ट द्वारा बढ़ा दिया गया.

यह भी पढ़ें- Adani Ports को Supreme Court से बड़ी राहत, भू​मि वसूली के Gujarat High Court के आदेश पर लगाई रोक

7 जून को भवानी रेवन्ना गिरफ्तार हुईं

भवानी रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस ने 7 जून को गिरफ्तार किया था. भवानी पर एक पूर्व घरेलू नौकरानी का अपहरण करने की साजिश रचने का आरोप है. भवानी ने कथित तौर पर नौकरानी को इसलिए किडनैप करवाया की वह प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बयान न दे सके. गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

9 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

30 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago