AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल.
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने 38 लोगों को आरोपी बनाया है. साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है. आम आदमी पार्टी को आरोपी नंबर 38 बनाया गया है. इसके साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शरद रेड्डी के बयान का हवाला देकर कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 100 करोड़ के अलावा भी गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पैसे की मांग की. जिसे शरद रेड्डी के इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी का रुख बदल गया.
चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल किंगपिन और साजिशकर्ता हैं. गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल होने की उन्हें जानकारी थी और वो इसमें शामिल थे. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के व्हाट्सएप चैट की डिटेल भी दी गई है. आरोप है कि बीआरएस नेता के. कविता के पीए ने विनोद चौहान के जरिये 25.5 करोड़ रुपए गोवा चुनाव के दरम्यान आम आदमी पार्टी को पहुंचाए थे. चैट से यह साफ है कि विनोद चौहान के अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छे रिश्ते थे.
चार्जशीट में ईडी ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के काफी स्क्रीन शॉट बरामद हुए हैं. जिसे आयकर विभाग ने भी पहले बरामद किए थे. ये स्क्रीन शॉट दर्शाते हैं कि कैसे विनोद चौहान प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित आय को दिल्ली से गोवा हवाला के जरिये ट्रांसफर कर रहा था.
इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी द्वारा गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था. हवाला से गोवा पहुंचे पैसे को वहां मौजूद चनप्रीत सिंह मैनेज कर रहा था. हवाला के जरिये गोवा भेजे गए पैसे को लेकर विनोद चौहान और अभिषेक बॉन पिल्लई के बीच जो बातचीत हुई उसके सबूत भी ईडी के पास मौजूद हैं.
अशोक कौशिक, जिसने अभिषेक बॉन पिल्लई के कहने पर नोटों से भरे दो बैग अलग-अलग, दो अलग-अलग तारीख पर विनोद चौहान को पहुंचाए. उसका बयान भी ईडी ने दर्ज किया है. बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी का आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…