देश

एकता कपूर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

Ekta Kapoor Petition: एकता कपूर की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया है. जस्टिस हृषिकेश रॉय की अध्यक्षता वाली बेंच ने एकता कपूर की याचिका पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने मामले को कोर्ट से बाहर समझौते की संभावना तलाशने के लिए सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थता केंद्र को भेज दिया है. कुणाल कपूर अपनी पत्नी एकता कपूर से आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने इन दोनों के डाइवोर्स पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. जिसके खिलाफ एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

क्रूरता के आधार पर मिला तलाक!

शेफ कुणाल कपूर को उनकी पत्नी से क्रूरता के आधार पर तलाक मिला है. अदालत ने कहा था, जब जीवनसाथी का दूसरे के प्रति ऐसा स्वभाव होता है तो विवाह बंधन में जुड़े रहने के कोई मतलब नहीं है. पीड़ा सहते हुए जीवनसाथी के साथ रहना अच्छा नहीं है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि जीवनसाथी का दूसरे के प्रति ऐसा स्वभाव होता है तो विवाह बंधन में जुड़े रहने के कोई मतलब नहीं है. पीड़ा सहते हुए जीवनसाथी के साथ रहना अच्छा नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा था कि पत्नी का आचरण हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(1) के दायरे में आता है.

अपने पति के साथ हमेशा वफादार थी: एकता कपूर

फैमली कोर्ट ने कपूर द्वारा दायर तलाक की याचिका को अस्वीकार करके गंभीर गलती की है. टेलीविजन शो मास्टर शेफ में जज रहे कुणाल कपूर ने अदालत में अपनी याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी मेरे माता-पिता का कभी सम्मान नहीं करती है. उन्हें अपमानित करती रहती है. वहीं, एकता कपूर ने उन पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है. एकता ने अपनी बात रखते हुए साफ किया था कि वह अपने पति के साथ हमेशा वफादार थी. वह हमेशा अपने पति के साथ एक प्यारे जीवनसाथी की तरह प्यार करती थी और संवाद भी रखने की कोशिश करती थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago