खेल

Paris Olympic 2024: भारत को दूसरा मेडल, निशानेबाजी में मनु भाकर-​​​​​​​सरबजोत की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को दोहरी खुशी हासिल हुई है. देश के खाते में एक और मेडल आ गया है. व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु भाकर ने मंगलवार (30 जुलाई) को अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ 10 मीटर मिक्सड एयर पिस्टल इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया.

इसी के साथ मनु भाकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली एथलीट बन गईं.

मनु और सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हराया. सरबजोत ने पेरिस ओलंपिक में इस तरह अपना पहला पदक जीता है. ओलंपिक्स इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने शूटिंग के टीम इवेंट में कोई पदक जीता है.

मुकाबले में डटे रहे

उन्होंने तीसरी सीरीज में 4-2 से बढ़त बनाते हुए नियंत्रण हासिल कर लिया और पांच सीरीज के बाद अपनी बढ़त को 8-2 तक बढ़ा दिया. दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की और 8वीं सीरीज तक अंतर को 6-10 तक कम कर दिया, लेकिन भाकर और सिंह डटे रहे. इस तरह से भारतीय निशानेबाजों ने 16-10 के निर्णायक अंतर से जीत दर्ज की और भारत के लिए खेलों का दूसरा पदक हासिल किया.

मनु और सरबजोत ने जताया आभार

मैच के बाद उत्साहित भाकर ने आभार व्यक्त करते हुए प्रसारकों से कहा, ‘मुझे वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है और मैं बहुत आभारी हूं. सभी के आशीर्वाद और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हम केवल वही नियंत्रित कर सकते हैं जो हमारे हाथ में है. मैंने यहां आने से पहले अपने पिता से इस बारे में बात की और फैसला किया कि हमें आखिरी दम तक लड़ते रहना चाहिए.’

सरबजोत सिंह ने अपने पहले ओलंपिक पदक का जश्न मनाते हुए उनकी भावनाओं को दोहराया. उन्होंने उस समर्थन को स्वीकार करते हुए, जिसने उन्हें प्रेरित किया, कहा, ‘यह बहुत अच्छा लगता है. खेल कठिन था, लेकिन हमें खुशी है कि हम ऐसा कर सके. बहुत दबाव था, लेकिन भीड़ बहुत अच्छी थी.’

कांस्य पदक

यह जोड़ी क्वालीफाइंग राउंड में 580 के संयुक्त स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहने के बाद कांस्य पदक मैच में उतरी थी. यह कांस्य भाकर के लिए एक ऐतिहासिक व्यक्तिगत उपलब्धि है, जो एक ही ओलंपिक खेलों में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. उन्होंने इससे पहले पेरिस में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत का पदक खाता खोला था.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago