Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

supreme court verdict

सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय को केंद्र सरकार से संपर्क करने का निर्देश दिया है. याचिका में मांग की गई थी कि घुसपैठ को रोकने के लिए नया आधार केवल छोटे बच्चों के लिए ही बनाया जाना चाहिए.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी पवन कुमार बिश्नोई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. ट्रायल में देरी और 3 साल की हिरासत को आधार बनाकर कोर्ट ने यह राहत दी है.

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई वाली याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है. सलेम का दावा था कि प्रत्यर्पण शर्तों के मुताबिक उसकी 25 साल की सजा पूरी हो चुकी है.

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि खालिद और इमाम के खिलाफ पहली नजर में मामला बनता है। इस फैसले के बाद उमर खालिद की गर्लफ्रेंड बनोज्योत्सना लाहिरी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने खालिद से मुलाकात की जानकारी दी और बताया कि वह उनसे तिहाड़ जेल में मिलेंगी। बनोज्योत्सना एक सामाजिक शोधकर्ता और लेखिका हैं, जिन्होंने जेएनयू से पीएचडी की है...

अब उमर खालिद और शरजील इमाम दोनों अगले एक साल तक जेल में ही रहेंगे. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं. अब इन दोनों के पास दो ही रास्ते बचे हैं. पहला रास्ता है पुर्नविचार याचिका के जरिए कोर्ट में अपनी बात रखना. दूसरी रास्ता है- क्यूरेटिव पिटीशन.

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने मॉरीशस में दिए गए भाषण में बुलडोजर कार्रवाई की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था कानून के शासन से चलती है, न कि ताकत के प्रदर्शन से.

Sheikh Ali Ki Gumti Case: सुप्रीम कोर्ट ने 500 साल पुराने संरक्षित स्मारक "शेख अली की गुमटी" मामले में डिफेंस कॉलोनी एसोसिएशन को 40 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान स्कूल लेक्चरर एंड कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 को टालने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने 3558 करोड़ रुपये के क्लाउड पार्टिकल घोटाले में आरोपी आरिफ निसार की चिकित्सीय आधार पर मांगी गई अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी. को

सुप्रीम कोर्ट ने 25 साल पुराने विवाद में इस्कॉन बेंगलुरु को हरे कृष्ण मंदिर का स्वामित्व सौंपा. यह निर्णय श्रील प्रभुपाद की ‘ऋत्विक’ प्रणाली की वैधता और आध्यात्मिक विरासत को बनाए रखने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.