देश

Supreme Court ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से 17 मई तक जवाब मांगा

भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 17 मई को उनकी अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ईडी का जवाब आने के बाद ही इस मामले में सुनवाई संभव है. इस पर सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि तब तक चुनाव खत्म हो जाएगा, लिहाजा जल्द सुनवाई की तारीख दी जाए.

शीर्ष अदालत इस मामलें की सुनवाई 28 मई को सुनना चाह रहा था, लेकिन सिब्बल ने कहा कि अगर देर में सुनवाई करनी है तो इसे खारिज कर दीजिए, क्योंकि चुनाव खत्म हो जाएंगे. सिब्बल ने कहा कि केजरीवाल का आदेश मुझे कवर करता है, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 मई तय की है. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने सोरेन की याचिका पर सुनवाई की.

इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था

झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 3 मई को हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ईडी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गलत नहीं ठहराया जा सकता.

सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर इस आदेश को चुनौती दी है. साथ ही लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत देने की भी मांग की है.

हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. सोरेन पर इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. सोरेन फिलहाल रांची की बिरसा मुंडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.

क्या था मामला

गौरतलब है कि सोरेन के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ी हुई है. ईडी का आरोप है कि इसे अवैध रूप से कब्जे में लिया गया था. ईडी ने सोरेन और उनके कथित फ्रंटमैन राज कुमार पाहन और हिलारियास कच्छप तथा कथित सहयोगी बिनोद सिंह के खिलाफ 30 मार्च को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दायर किया था. सोरेन ने रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

2 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

37 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

42 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

1 hour ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

1 hour ago