लाइफस्टाइल

क्यों बढ़ा रहा Friendship Marriage का ट्रेंड, जानें क्या है इसका मतलब और फायदे-नुकसान?

आजकल लोगों के लिए रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदलती जा रही है. दुनियाभर में रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह के ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. ऐसे इन सब लेटेस्ट ट्रेंड के बीच जापान में इन दिनों फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड बढ़ा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से चर्चा भी हो रही है, जानते हैं आखिर क्‍या होती है फ्रेंडशिप मैरिज और जापान में क्‍यों बढ रहा है फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड.

दरअसल, जापान में फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड इसलिए बढ़ रहा है क्‍योंकि नई जनरेशन शादी-ब्याह और बच्चे की जिम्मेदारी से बचने के लिए विवाह ही नहीं कर रहे हैं. इसी का तोड़ उन्होंने फ्रेंडशिप मैरिज (Friendship Marriage) से निकाला है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के अनुसार, इस नए प्रकार के वैवाहिक रिश्ते में लोग एक-दूसरे से प्यार किए बिना या शारीरिक संबंध बनाए बिना प्लैटोनिक पार्टनर बन रहे हैं. दरअसल, फ्रेंडशिप मैरिज में पार्टनर कानूनी तौर पर तो शादीशुदा ही होते हैं, लेकिन दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशन नहीं बनेगा. ऐसी शादी में दोनों का साथ रहना, न रहना कपल पर डिपेंड करता है. इस ट्रेंड में फ्रेंडशिप मैरिज से पहले कपल काफी समय साथ बिताते हैं.

क्‍या है Friendship Marriage

इसमें न ही कपल के बीच प्यार होगा और ना ही कोई रिलेशन बनेगा. रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 के बाद से करीब 500 लोगों ने फ्रेंडशिप मैरिज की है. इसमें पार्टनर के साथ घूम सकते हैं, लेकिन उनके साथ परेशानी शेयर नहीं कर सकते हैं.

क्‍या होता है Friendship Marriage में

फ्रेंडशिप मैरिज एक इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें कपल कानूनी तौर पर तो शादीशुदा ही रहते हैं, लेकिन उनमें रोमांटिक रिलेशन जैसा कुछ नहीं होता है. ऐसी शादी में दोनों का साथ रहना, न रहना कपल पर डिपेंड करता है. वे चाहें तो साथ में या अलग-अलग ही रह सकते हैं. अगर दोनों सहमति से बच्चे प्लान कर रहे हैं तो आर्टिफिशियल तरीके से बच्चे को जन्म दे सकते हैं. फ्रेंडशिप मैरिज को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि ये लाइफ पार्टनर जैसा नहीं बल्कि रूममेट के साथ रहने जैसा है.

कैसे मैनेज करते हैं कपल

इस ट्रेंड में फ्रेंडशिप मैरिज से पहले कपल काफी समय साथ बिताते हैं और अपनी लाइफ के पलों को शेयर करते हैं. वह प्लान करते हैं कि उन्हें किस तरह साथ खाना है, घर के खर्चे कैसे बांटना है, घर के काम कैसे होंगे. इसके अलावा कई और चीजों पर सहमति बनती है. जापान की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंडशिप मैरिज की ओर ज्यादातर वही लोग आकर्षित हो रहे हैं, जिनकी उम्र 32 साल के आसपास है.

दुनिया में कहां है Friendship Marriage

बता दें कि जापान के अलावा सिंगापुर में भी फ्रेंडशिप मैरिज का ट्रेंड चल रहा है. जहां कुछ समय पहले 24 साल की दो महिलाओं ने ऐसा किया. कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी क्लोज फ्रेंड के साथ मिलकर चीन में घर लेना चाहते हैं, वे भी इसी मैरिज की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

4 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

57 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

2 hours ago