यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर लगाए गए बैन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 मार्च को सुनवाई करेगा कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा ए हिंद की मांग पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है. जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर अपना जवाब दाखिल करना चाहते हैं. जिसके बाद कोर्ट ने समय दे दिया.
जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है. मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि सीमेंट, सरिया, आटा, बेसन यहां तक कि पानी की बोतल सब हलाल सर्टिफाइड किया जाता है. इस सर्टिफिकेशन से लाखों करोड़ रुपये मिलते है. वही जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से पेश वकील ने कहा कि अल्कोहल इस्तेमाल की चीजें अगर इस्तेमाल होता है तो इस पर हलाल सर्टिफिकेशन की जरूरत होती है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर बैन लगा रखा है. जिसके तहत ऐसे उत्पाद के निर्माण, बिक्री और स्टोरेज पर बैन किया गया है जो हलाल सर्टिफाइड है. उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को जमीयत उलेमा ए हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत चीफ महमूद मदनी और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दिया था.
18 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह बैन लगाया गया था और इसके बाद पुलिस ने तमाम मॉल और अन्य जगहों पर जहां भी हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट था उसे सीज किया है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि बैन के कारण नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है और इस कारण कानूनी तौर पर तय ट्रेंड प्रैक्टिस को प्रभावित किया गया है. प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस ने तमाम मॉल और अन्य जगहों पर जहां भी हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट था उसे सीज किया है.
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…