देश

जनता के सवालों पर आपा खो बैठे राजद सांसद सुरेंद्र यादव, मच गया राजनीतिक घमासान

आशुतोष/पटना: बिहार की राजनीति(Bihar Politics) में एक नया विवाद छिड़ गया है। गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के साथ ग्रामीणों की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी को लेकर सांसद से सवाल किए। जवाब देने के बजाय सांसद कथित तौर पर आपा खो बैठे और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने लगे। वीडियो में वे आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। सांसद ग्रामीणों से कहते नजर या रहे हैं कि यहां से यादव का 15 हजार वोट गया है। इसके बाद वे असभ्य शब्दों में पूछते हैं कि हम काम करेंगे क्या। बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में घमासान मच गया है। भाजपा और जदयू ने राजद पर जमकर हमला बोला है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अतरी क्षेत्र में ग्रामीणों ने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव से सड़कों, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठा रहे थे। तभी बातचीत के दौरान सांसद ने संयम खो दिया। जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और वीडियो में वे ग्रामीणों को गालियां देते हुए सुनाई देते हैं। उन्होंने वोटों के नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि यादवों का 15 हजार वोट चला गया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से अभद्र तरीके से सवाल किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सिर्फ विकास की मांग कर रहे थे लेकिन सांसद ने उन्हें अपमानित किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:NHAI ने आंध्र प्रदेश में बनाए 4 नए वर्ल्ड रिकॉर्ड, नितिन गडकरी के ‘रोड मैप’ ने रचा इतिहास

भाजपा ने बोला तीखा हमला

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने सांसद के व्यवहार को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि राजद सांसद का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। चुनाव में हार के बाद अब जनता को गालियां दी जा रही हैं और बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। प्रभाकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि यह गुंडागर्दी और संस्कारहीन राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बिहार(Bihar Politics) की जनता गालियां नहीं विकास और सुशासन चाहती है। साथ ही भाजपा ने सांसद से सार्वजनिक माफी मांगने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जदयू ने की कड़ी निंदा

जनता दल यूनाइटेड ने भी सांसद की भाषा की कड़ी निंदा की। जदयू के एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सुरेंद्र यादव उम्र के चौथे पड़ाव में हैं लेकिन उनकी सोच में दुर्गंध आ चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कि सांसद लोकसभा में हैं लेकिन लगातार चुनावी छनोटा का सामना कर रहे हैं। वोटों का छंटाव इतना बढ़ गया कि राजद का 35 साल पुराना किला भी ढह गया। नीरज कुमार ने कहा कि सुरेंद्र यादव को एक विधवा महिला से चुनाव में हार मिली। वे चुनाव भी हारे और उपचुनाव भी हारे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद के पास धनबल है इसलिए राजद का शीर्ष नेतृत्व न माफी मांगने की अपील करेगा और न ही कार्रवाई करेगा।

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

21 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

53 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago