देश

AC बेडरूम, शराब और गर्भनिरोधक; कोलकाता कॉलेज या ‘अय्याशी’ का अड्डा?

Kolkata Surendranath College Raid: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक ऐसी शर्मनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश के शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है. सियालदह स्थित प्रसिद्ध सुरेंद्रनाथ कॉलेज का यूनियन रूम (छात्र संघ कक्ष) छात्रों के हकों की लड़ाई का मंच नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और ‘अय्याशी’ का गुप्त अड्डा बन चुका था. मानसून से पहले की गई एक मामूली सी सफाई ने एक ऐसे खौफनाक सच से पर्दा उठाया है, जिसे देखकर मुचीपाड़ा (Muchipara) पुलिस और प्रशासन के भी होश उड़ गए हैं.

सूटकेस में भरे थे ‘भ्रष्टाचार’ के नोट (Kolkata College Scandal)

जब सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई के मकसद से यूनियन रूम खोला, तो अंदर रखी एक अलमारी से दो बेहद संदिग्ध सूटकेस बरामद हुए. कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में जब इन्हें खोला गया, तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. बक्सों के भीतर 100 और 500 रुपये के नोटों की गड्डियां (एक लाख से ऊपर) भरी हुई थीं, जिन्हें दीमक बुरी तरह खा चुके थे और नोट गलने की कगार पर थे. आरोप है कि यह रकम कॉलेज में अवैध दाखिलों (Admissions) के बदले छात्रों से वसूली गई घूस की है. सबसे ज्यादा बवाल इस बात पर है कि जिस कमरे से यह खजाना मिला, उसके ठीक बाहर टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पोस्टर लगे हुए थे.

मसाज पार्लर, शराब और गर्भनिरोधक (Kolkata police investigation)

नोटों की बरामदगी तो सिर्फ एक ट्रेलर थी, असली ‘गंदा खेल’ तो कॉलेज की छत पर चल रहा था. जब जांच टीम छत पर बने एक कमरे में पहुंची, तो वह कमरा किसी 5-स्टार होटल के बेडरूम से कम नहीं था. वहां AC, महंगे और मुलायम बिस्तर, अलमारी और आधुनिक बाथरूम जैसी तमाम ऐशो-आराम की सुविधाएं मौजूद थीं.

हद तो तब हो गई जब कमरे से शराब की बोतलें, गर्भनिरोधक सामग्री (Condoms), सैनिटरी नैपकिन और एक काले प्लास्टिक का हथियारनुमा सामान भी बरामद हुआ. कॉलेज कर्मचारियों का तो यहां तक दावा है कि इस छत पर बाकायदा एक ‘मसाज पार्लर’ चलाया जाता था. इस पूरे ‘काले कारनामे’ के आरोपों का सीधा निशाना शिवाशीष बनर्जी और उनके बेटे पर है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की दोगली चाल: दिल्ली में ‘दोस्ती’ की मेज, वाशिंगटन से 12.5% ‘टैरिफ’ का वार; निशाने पर 60 देश

‘इतना काला धन कि संभालने का वक्त नहीं…’ (Kolkata Education corruption)

इस सनसनीखेज खुलासे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक सजल घोष ने सत्ताधारी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह गरीब छात्रों के खून-पसीने की कमाई है. आखिर किसी के पास कितना काला धन होना चाहिए कि उसे संभालने का वक्त ही न मिले और उसे दीमक खा जाएं?”

सजल घोष का दावा है कि इस कॉलेज के यूनियन फंड में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का हेरफेर हुआ है और करोड़ों में सीटें बेची गई हैं. फिलहाल पुलिस ने नोटों के सूटकेस और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने में जुट गई है कि शिक्षा के मंदिर में यह ‘अय्याशी का अड्डा’ आखिर किसके इशारे पर चल रहा था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

9 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

34 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

38 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

53 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

59 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago