UP News: खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है. लगातार चल रहे इस अभियान का दूसरा दिन भी बेहद सख्त रहा. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
अपराधियों का वेरिफिकेशन
पुलिस टीम इलाके में पुराने अपराधियों का वेरिफिकेशन कर रही है. करीब 1601 लोगों की जांच की जा रही है कि वे इस समय कहां रहते हैं और कहीं उन्होंने अवैध संपत्ति तो नहीं बना रखी. जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग से असामाजिक तत्वों में डर का माहौल है.
मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई
जिला प्रशासन ने इस अभियान के दौरान तीन मदरसों को सील कर दिया. रहमानिया मदरसा, सुलताना अलअरफीन मदरसा और तालीमत उलूम मदरसा के पास पंजीकृत दस्तावेज़ नहीं पाए गए. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
अधिकारियों का निरीक्षण
पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने अभियान स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. उन्होंने साफ कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
साहिबाबाद में भी ड्राइव
साहिबाबाद क्षेत्र में भी पुलिस ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई. यहां कई अपराधियों के हाथों में बैनर नजर आए जिन पर लिखा था ‘हम अपराध नहीं करेंगे’. यह कदम अपराधियों को सुधारने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए उठाया गया.
ये भी पढ़ें-आधी रात को क्यों चला बुलडोजर? 200 साल पुरानी मस्जिद ढहते ही काशी में हाई अलर्ट
आगे भी जारी रहेगा अभियान
फिलहाल गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन का यह संयुक्त अभियान लगातार चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
