सुशील मोदी
Sushil Kumar Modi: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार (3 अप्रैल) को कहा कि वह पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. पीएम (नरेंद्र मोदी) को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.’
बीते फरवरी माह में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची से सुशील मोदी का नाम न होने से व्यापक अटकलें लगाई गई थीं. दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के बाद बिहार में चुनाव प्रचार शुरू हो जाने के बाद भी सुशील मोदी सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे. फिर ऐसी अटकलें लगाई जा रहा थीं कि कहीं राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा में उनका नाम न आने से वो कहीं पार्टी से नाराज तो नहीं चल रहे, लेकिन इस सूचना के साथ ऐसी अटकलों पर विराम लग गया.
एक समय पार्टी के दिग्गज माने जाने वाले 72 वर्षीय सुशील मोदी ने तीन दशकों से अधिक समय तक बिहार में भाजपा में महत्वपूर्ण प्रभाव बनाए रखा. 33 साल के राजनीतिक करिअर में सुशील मोदी राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने लगभग 11 वर्षों तक जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिप्टी के रूप में काम किया है.
उनके स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भाजपा ने उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली अपनी 27 सदस्यीय चुनाव घोषणा-पत्र समिति में शामिल किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल क्रमश: संयोजक और सह-संयोजक के रूप में काम करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…