लाइफस्टाइल

शाम के नाश्ते में झटपट बनाकर खाएं टेस्टी तंदूरी पनीर रोल, जानें इसकी आसान रेसिपी

Tandoori Paneer Roll Recipe: पनीर एक प्रोटीन से भरा डेयरी प्रोडक्ट है. पनीर खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है, यही वजह है कि लोग पनीर की डिश खाने में काफी रुचि रखते हैं. आमतौर पर लोगों को पनीर के कई व्यंजन पसंद होते हैं जैसे कि पनीर पराठा, कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, शाही पनीर, पनीर टिक्का आदि, लेकिन क्या आपने कभी तंदूरी पनीर रोल ट्राई किया है. आज हम आपको तंदूरी पनीर रोल बनाने की रेसिपी बताते हैं। तंदूरी पनीर रोल स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. आप इसे झटपट बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं, इसे बनाने काफी आसान है.

तंदूरी पनीर रोल बनाने की सामग्री (Tandoori Paneer Roll Recipe)                                         

1 कप पनीर टुकड़े 
1/4 कप बारीक कटा प्याज 
1/4 कप बारीक कटा टमाटर
1/4 कप बारीक कटा शिमला मिर्च 
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 
1 कप दही 
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
2 चम्मच तंदूरी मसाला
4-5 मैदे की रोटी 
जरूरत के अनुसार तेल 
स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें : अगर आप भी दाल खाने के हैं शौकीन, तो एक बार जरूर ट्राई करे ये गुजराती स्टाइल खट्टा मूंग दाल, जानें क्या है रेसिपी

तंदूरी पनीर रोल बनाने की विधि (Tandoori Paneer Roll Recipe)

तंदूरी पनीर रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर आप एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. अब आप दही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और तंदूरी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब आप इसमें पनीर के टुकड़े, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर लें. इसके बाद आप इसको करीबन 30 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए रख दें. अब आप एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आँच पर गर्म कर लें. इसके बाद आप इस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ इसे फैला दें.

फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और थोड़ी देर तक भून लें. इसके बाद आप इसमें मैरीनेट पनीर और बाकी की सामग्री डाल लें. अब आप इसको करीब 4-5 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद जब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब आप मैदे की रोटी बनाकर उसमें फ्राइड पनीर का मिश्रण रखें. अब इसके बाद मिश्रण को रोटी के एक चौथाई हिस्से में रख कर साइड से रोल करें. तैयार है आपका तंदूरी पनीर रोल. अब आप इसे गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago