देश

IAS Abhishek Singh Resigned: निलंबित IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, राजनीति में Entry की चर्चा तेज

IAS Abhishek Singh Resigned: अपने लुक, स्मार्टनेस और तमाम स्टाइलिश तस्वीरों के कारण चर्चा में रहने वाले यूपी कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह (IAS Abhishek Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह एक मामले में फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे. फिलहाल अब उनकी राजनीति में एंट्री करने के चर्चे सामने आ रहे हैं. हालांकि एक्टिंग में शौक रखने वाले अभिषेक फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वह गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के सामने फोटो खिंचाकर चर्चा में आए थे.

बता दें कि अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) भी कई मामलो में चर्चा में आ चुकी हैं. वह वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. इस समय दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की जिलाधिकारी है. तो वहीं अभिषेक सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. जहां एक ओर उनके इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं तो इसी बीच ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है. गौरतलब है कि नवम्बर 2022 में उनको गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया गया था. निर्वाचन आयोग ने उनके आचरण को सही नहीं माना था. बावजूद इसके उन्होंने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं की थी. उनकी इसी हरकत को लेकर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था.

ये भी पढ़ें- Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

चुनावी मैदान में ठोक सकते हैं ताल

बता दें कि हाल ही में सार्वजनिक गणेश उत्सव के दौरान जौनपुर में अभिषेक सिंह ने भव्य गणेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कराया था और मुंबई के तमाम कलाकार भी इसमें शामिल हुए थे. तो वहीं लोग उनके इस कार्यक्रम को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल अब उन्होंने इस्तीफ दे दिया है तो इससे इस कयास को और भी बल मिल गया है कि वह चुनावी मैदान में ताल ठोक सकते हैं. फिलहाल उनको एक्टिंग का भी बहुत शौक है. इसी के चलते वह सस्पेंस थ्रिलर ‘दिल्ली क्राइम’ में भी काम कर चुके हैं, जिससे उनको तमाम शोहरत मिली थी.

पिता रहे आईपीएस

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक के पिता कृपा शंकर सिंह आईपीएस अधिकारी रहे हैं. फिलहाल वह रिटायर हो चुके हैं. तो वहीं 14 अगस्त 2013 में ट्रेनिंग के बाद अभिषेक की पहली पोस्टिंग झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी. इसके बाद 2014 अक्टूबर में उनको किसी मामले में निलंबित कर दिया गया था. बहाली मिलने के बाद जनवरी 2015 में उनको हरदोई जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया. फिर इसी साल मार्च के महीने में उनको दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया. वह दिल्ली में 5 साल रहे. इसके बाद उनको गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया. उन्होंने यहां पर अपना कार्यभार संभाला, लेकिन प्रेक्षक रहने के दौरान कार के आगे फोटो खिंचाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने उनके इस अनुचित आचरण पर 18 नवंबर 2022 को उन्हें ड्यूटी से हटा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

3 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

4 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

4 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

4 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

4 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

5 hours ago