देश

“…एक हत्या की छूट” महिला दिवस पर रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति से कर ली अजीबो गरीब मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी (शरदचंद्र) की महिला शाखा की एक नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक हत्या करने पर सजा में छूट देने का अनुरोध किया गया है. पत्र को एनसीपी की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने लिखा और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया.

रोहिणी खडसे ने अपने पत्र में राष्ट्रपति से कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, बलात्कार जैसी मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को समाप्त करना चाहती हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का उल्लेख करते हुए यह पत्र लिखा है.

रोहिणी खडसे ने अपने पत्र में क्या कहा?

रोहिणी खडसे ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने महिलाओं की ओर से एक हत्या के मामले में सजा में छूट की मांग की है, ताकि महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का अधिकार मिले.

इसके साथ ही, उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें यह कहा गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बन चुका है, क्योंकि यहां महिलाओं के खिलाफ अपहरण, घरेलू हिंसा और अन्य प्रकार के अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रोहिणी खडसे ने इस रिपोर्ट को पेश करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

कौन हैं रोहिणी खडसे?

रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष भी हैं. वे महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं. एकनाथ खडसे ने साल 2020 में पार्टी में नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ दी थी. इसके बाद, 2024 में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था.


इसे भी पढ़ें- Ranya Rao Gold Smuggling Case: क्या अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी में शामिल हैं एक्ट्रेस रन्या राव? CBI ने शुरू की जांच


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

8 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

21 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

51 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

1 hour ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago