Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ranya Rao Gold Smuggling Case: क्या अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी में शामिल हैं एक्ट्रेस रन्या राव? CBI ने शुरू की जांच

कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव को दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. CBI ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. क्या इसमें बड़े अधिकारी भी शामिल हैं?

Ranya Rao Gold Smuggling Case

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद CBI ने अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने उन्हें 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था.

रन्या राव दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना लेकर आ रही थीं. इस सोने की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस घटना के बाद CBI ने जांच को और तेज कर दिया है.

सोने की तस्करी में बड़े नेटवर्क की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीमें मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात की गई हैं. जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह नेटवर्क कैसे काम करता था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं.

जांच में खुलासा हुआ है कि रन्या राव पिछले एक साल में 30 बार दुबई गई थीं. हर बार वह सोने की तस्करी में शामिल थीं. गिरफ्तारी के वक्त 12.56 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट उनके पास से बरामद हुए. उनके घर की तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद भी मिले. कुल जब्ती की राशि 17.29 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

CBI करेगी अंतरराष्ट्रीय तस्करों का पर्दाफाश

रन्या राव की गिरफ्तारी के बाद मामला और गंभीर हो गया है. कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी होने के कारण जांच और गहरी हो गई है. एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या इस तस्करी में कोई बड़ा अधिकारी या उनके परिवार का कोई सदस्य शामिल था.

सूत्रों के अनुसार, CBI इस रैकेट के पीछे काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय तस्करों और उनके भारतीय एजेंटों का पता लगाने में जुटी है. बड़े एयरपोर्ट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों को शक है कि यह गिरोह 2020 के केरल गोल्ड स्मगलिंग कांड से जुड़ा हो सकता है.


ये भी पढ़ें- यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी उल्फत हुसैन गिरफ्तार, विस्फोटक और हथियार बरामद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital