देश

बंगाल का सियासी दांव: ममता के बाद शुभेंदु अधिकारी की SIR पर नजर, चुनाव आयोग से क्या मांगा?

Suvendu Adhikari On SIR: पश्चिम बंगाल की राजनीति में त्योहारों और धार्मिक आयोजनों का हमेशा से एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है. जहां एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, वहीं अब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी पूजा का दांव चला है. उन्होंने चुनाव आयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए दुर्गा पूजा को ध्यान में रखने की मांग की है. यह मांग न केवल एक धार्मिक अपील है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक चाल भी छिपी हुई है, जिसका सीधा निशाना टीएमसी है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान दुर्गा पूजा उत्सव को ध्यान में रखा जाए. उन्होंने कहा कि इस त्योहार में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए और राज्य के बीएलओ भी अपने-अपने घरों में हिंदू धर्म के अनुसार अनुष्ठानों का संचालन करेंगे.

‘टीएमसी होगा सत्ता से बेदखल’

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल की जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने के लिए लड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के नाम बीएलओ के रूप में शामिल किए गए हैं, जिसे भाजपा ने 29 अगस्त को सर्वदलीय बैठक में उठाया था.

ये भी पढ़ें: ‘राजशाही’ से ‘लड़खड़ाते लोकतंत्र’ तक: 200 साल में बार-बार नेपाल ने क्यों देखी क्रांति? EXPLAINER

चुनाव आयोग का काम संतोषजनक

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग की गतिविधियां संतोषजनक है और वे जल्द से जल्द एसआईआर शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने तुरंत 1700 बूथों के पुनर्गठन का प्रस्ताव पेश किया है, जो विपक्षी दल के रूप में अपनी गतिविधियां चला रही है.

पश्चिम बंगाल में SIR का सियासी रंग

शुभेंदु अधिकारी की यह मांग, सतही तौर पर भले ही धार्मिक भावनाओं को दर्शाती हो, लेकिन यह बंगाल की राजनीति की गहरी समझ को भी दिखाती है. दुर्गा पूजा के दौरान एसआईआर प्रक्रिया में बाधा पड़ने से टीएमसी के उन कार्यकर्ताओं की पहचान करना मुश्किल हो सकता है, जिन्हें बीएलओ के रूप में नियुक्त किया गया है. यह एक ऐसा कदम है, जो बीजेपी को सोनार बांग्ला के लिए अपनी लड़ाई में एक बड़ा फायदा दे सकता है. यह बयान यह भी साबित करता है कि बंगाल की राजनीति में अब हर मुद्दा, चाहे वह धार्मिक हो या प्रशासनिक, सियासी रंग में रंग चुका है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

19 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

57 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago