Pm Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर के अवसर पर देशभर में शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी लोगों को बधाई दी, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके इसे प्रभावशाली और नारी शक्ति के लिए लाभकारी बनाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘सराहनीय प्रयास! उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके इसे इतना प्रभावशाली और हमारी नारी शक्ति के लिए लाभकारी बनाया है. यह जीवन को बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है.
वहीं, इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस अभियान को ऐतिहासिक बताया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को शुरू किया गया दो सप्ताह तक चलने वाला ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, देशभर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर लिया है.
यह अभियान 2 अक्टूबर को संपन्न हुआ. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “यह असाधारण उपलब्धि महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ परिवारों और समृद्ध समुदायों के केंद्र में रखने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है.” आइए, हम प्रत्येक महिला को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और एक स्वस्थ, सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करके इस गति को जारी रखें.
इस अभियान के तहत गुजरात, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित इन शिविरों में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान की जमकर सराहना की.
यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के स्वतंत्रता सेनानी तिरुप्पूर कुमरन और सुब्रमणिया शिवा को याद किया
Also Follow Bharat Express on X
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…