पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान में जुटे कर्मियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत देशभर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई.





