देश

UP News: स्वतंत्र देव सिंह कर रहे थे प्रधान की तारीफ, सभा में बैठी महिला भड़की, बोली- इनको कौन नहीं जानता.. ये एक नंबर के….

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में पहुंचे. यहां मंच से उन्होंने ‘प्रधान’ का परिचय करवाया. लेकिन भीड़ में बैठी एक महिला को यह रास नहीं आया. महिला ने सबके बीच ही मंत्री के साथ-साथ प्रधान को भी खरी- खोटी सुना दी. वो कहते हैं ना कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. लखीमपुर जिले में यह कहावत सच साबित हुई है.

गांव-गांव जाकर ‘जल जीवन मिशन’ के फायदे गिना रहे हैं जल शक्ति मंत्री

बता दें कि यूपी के जल शक्ति मंत्री इनदिनों गांव-गांव जाकर ‘जल जीवन मिशन’ के फायदे गिना रहे हैं. इसी क्रम में पिछले दिनों मंत्री लखीमपुर के मुड़िया खेड़ा पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए सिंह बता रहे थे कि अब हर घर में नल का पानी आएगा. इसके लिए टंकी लगाया जा रहा है. इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह गांव के पदाधिकारियों का परिचय कराना शुरू किया. जब प्रधान का नंबर आया तो मंत्री ने पूछा कि आप लोग इन्हें जानते हैं. तभी भीड़ में बैठी एक महिला उठी और बोली..इनका कौन नहीं जानत है. सब जानत हैं. गांव के एक नंबर लु@# हैं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Anti- Conversion Law: कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून निरस्त, सिद्धारमैया कैबिनेट ने रद्द किया पिछली सरकार में बना कानून

सपा ने किया ट्वीट

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सपा ने ट्वीट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री सिंह किसी कार्यक्रम में बैठे नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम में सामने खड़े शक्स से किसी बात को लेकर वो नाराज हो गए. और शख्स को अपशब्द कहा. अब सपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा वालों को पहले अनुशासन का पाठ पढ़ना चाहिए.सपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है. सपा ने कहा कि मुंख्यमंत्री ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते होंगे इसलिए मंत्री भी कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago