Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: स्वतंत्र देव सिंह कर रहे थे प्रधान की तारीफ, सभा में बैठी महिला भड़की, बोली- इनको कौन नहीं जानता.. ये एक नंबर के….

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में पहुंचे. यहां मंच से उन्होंने ‘प्रधान’ का परिचय करवाया. लेकिन भीड़ में बैठी एक महिला को यह रास नहीं आया. महिला ने सबके बीच ही मंत्री के साथ-साथ प्रधान को भी खरी- खोटी सुना दी.

स्वतंत्र देव सिंह (जल शक्ति मंत्री यूपी सरकार)

स्वतंत्र देव सिंह (जल शक्ति मंत्री यूपी सरकार)

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में पहुंचे. यहां मंच से उन्होंने ‘प्रधान’ का परिचय करवाया. लेकिन भीड़ में बैठी एक महिला को यह रास नहीं आया. महिला ने सबके बीच ही मंत्री के साथ-साथ प्रधान को भी खरी- खोटी सुना दी. वो कहते हैं ना कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है. लखीमपुर जिले में यह कहावत सच साबित हुई है.

गांव-गांव जाकर ‘जल जीवन मिशन’ के फायदे गिना रहे हैं जल शक्ति मंत्री

बता दें कि यूपी के जल शक्ति मंत्री इनदिनों गांव-गांव जाकर ‘जल जीवन मिशन’ के फायदे गिना रहे हैं. इसी क्रम में पिछले दिनों मंत्री लखीमपुर के मुड़िया खेड़ा पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए सिंह बता रहे थे कि अब हर घर में नल का पानी आएगा. इसके लिए टंकी लगाया जा रहा है. इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह गांव के पदाधिकारियों का परिचय कराना शुरू किया. जब प्रधान का नंबर आया तो मंत्री ने पूछा कि आप लोग इन्हें जानते हैं. तभी भीड़ में बैठी एक महिला उठी और बोली..इनका कौन नहीं जानत है. सब जानत हैं. गांव के एक नंबर लु@# हैं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Anti- Conversion Law: कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून निरस्त, सिद्धारमैया कैबिनेट ने रद्द किया पिछली सरकार में बना कानून

सपा ने किया ट्वीट

बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सपा ने ट्वीट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री सिंह किसी कार्यक्रम में बैठे नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम में सामने खड़े शक्स से किसी बात को लेकर वो नाराज हो गए. और शख्स को अपशब्द कहा. अब सपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा वालों को पहले अनुशासन का पाठ पढ़ना चाहिए.सपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है. सपा ने कहा कि मुंख्यमंत्री ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते होंगे इसलिए मंत्री भी कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital