देश

Swati Maliwal: अब स्वाति मालीवाल ने AAP नेताओं को लेकर किया ये दावा, लगाया बड़ा आरोप

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी के मामले में दिल्ली में घमासान मचा हुआ है. इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर आरोप लगा है और पुलिस उनको गिरफ्तार भी कर चुकी है. तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी इसे भाजपा की साजिश करार दे रही है तो वहीं भाजपा नेता लगातार इस घटनाक्रम पर AAP पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच स्वाति ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर एक और बड़ा आरोप लगा दिया है, जिससे इस मामले में सियासत और तेज हो गई है.

स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, “कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया. उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है. ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे. किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट्स करने की ड्यूटी मिली है. किसी की ड्यूटी है अमेरिका में बैठे वॉलंटियर्स को फ़ोन करके मेरे ख़िलाफ़ कुछ निकलवाना. आरोपी के कुछ करीबी बीट रिपोर्टर्स की ड्यूटी है कुछ फर्ज़ी स्टिंग ऑपरेशन बनाकर लाओ.”

ये भी पढ़ें-ईरान में बिहार के युवक का अपहरण… मां ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान

अकेले करूंगी सामना

इसके बाद स्वाति ने लिखा है, “तुम हज़ारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करूँगी क्योंकि सच मेरे साथ है.” स्वाति ने आगे कहा है, “मुझे इनसे कोई नाराज़गी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है. बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है. किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए. मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती. दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है.” इसी के साथ ही स्वाति ने कहा है कि मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूंगी. इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूं, पर हार नहीं मानूंगी.’

मुंबई से विभव को दिल्ली लेकर लौटी पुलिस

बता दें कि स्वाति ने विभव कुमार पर आरोप लगाया है कि विभव ने उनको मुख्यमंत्री आवास पर बेरहमी से मारापीटा है और बदसलूकी की है. इसी के बाद स्वाति ने विभव के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद विभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ जारी है. इसी क्रम में जांच के लिए मंगलवार को पुलिस टीम विभव कुमार को मुंबई लेकर गई थी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुम्बई में विभव को तीन स्थानों पर ले गई थी और सभी तीन स्थानों पर विभव के फोन की लोकेशन ट्रैक की गई. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं. हालांकि मुम्बई से पुलिस विभव को लेकर दिल्ली लौट आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ईरान पर कभी भी बरस सकते हैं अमेरिकी बम! ट्रंप बोले- कल ही हो सकता है हमला

US Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए…

4 minutes ago

जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत

Japan Earthquake: जापान के बोनिन (ओगासावारा) द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया…

8 minutes ago

त्योहारी सीजन का बड़ा गिफ्ट: फ्रेशर्स के लिए हायरिंग 75% बढ़ी, चेक करें डिटेल्स

Freshers job opportunities: त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स के लिए हायरिंग इंटेंट बढ़कर 75% हो गई…

15 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लव गिल की क्लास, प्रोमो ने मचाया तहलका

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…

36 minutes ago

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

45 minutes ago