फोटो-पीटीआई
Bakrid-2024: बकरीद आने वाली है. हर साल की तरह इस बार भी कुर्बानी के लिए बाजारों में बकरे बिकने के लिए पहुंच गए हैं और उनकी बोली लगनी भी शुरू हो गई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बकरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ. उसके वजन को लेकर इसकी चर्चा हो रही है. दरअसल इसका वजन 161 किलोग्राम बताया जा रहा है. गुरुवार को इस बकरे की बोली करीब 7,50,000 रुपये लगी. इस बकरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
बकरे के मालिक सैयद शहाब अली ने बताया कि उनके फार्म में करीब 36 किस्म के बकरे हैं और सबसे महंगे बकरे की बोली 60 लाख से शुरू होगी. उन्होने कहा कि कश्मीर का भी बकरा उनके फार्म हाउस में मिल जाएगा. कश्मीर में हमेशा बर्फ गिरती है और तापमान बेहद नीचे रहता है. वहां के बकरे को भोपाल में 43 डिग्री सेल्सियस के बीच में पाला गया है, जो कि बहुत मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: ईरान में बिहार के युवक का अपहरण… मां ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान
सैयद शहाब अली ने आगे बताया कि इस साल उनके पास जो सबसे महंगा बकरा है वो राजस्थान किस्म का है. उसकी बोली 60 लाख रुपये से शुरू होगी. वह दो साल का है, जो एक साल जंगल में रहा और बाकी समय उनके साथ रहा है.
बकरे के व्यवसाय को लेकर उन्होंने कहा कि इस व्यापार में काफी मुनाफा है. वे कहते हैं कि पहले वह केवल अपने लिए ही बकरे पालते थे और कुर्बान करते थे. वह 20 साल से बकरे पाल रहे हैं, लेकिन अब बेचने का भी काम शुरू कर दिया है. बीते 15 साल से वह इसका व्यवसाय कर रहे हैं. फार्म में बकरों की देखभाल के लिए कई लोगों को रखा है. देश भर में उनके बकरों की मांग रहती है.
उन्होंने आगे कहा कि बकरे की देखभाल एक बच्चे से भी अधिक करनी होती है. इनके दाना-पानी का खास ख्याल रखना होता है और मौसम के हिसाब से इनकी देख-रेख करनी पड़ती है. दवाई-इलाज की भी व्यवस्था करनी पड़ती है.
बता दें कि भोपाल के रेशमबाग नारियल खेड़ा में बकरों को लेकर बीते रविवार को एक शो का आयोजन किया गया. यहीं पर 161 किलो के ‘टोरंटो’ नाम के बकरे को पुणे के कारोबारी ने 7.5 लाख रुपये में खरीदा है. यह शो का सबसे अधिक कीमत का बकरा रहा तो वहीं एक बकरा जिसका नाम ‘तूफान’ है वह भी सात लाख में बिका है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…