देश

Tajinder Singh Bittu: ‘कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है…’ BJP ज्वाइन करने के बाद बोले तजिंदर पाल सिंह बिट्टू

Tajinder Singh Bittu in BJP: तजिंदर पाल सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा- “मैंने कांग्रेस पार्टी में 35 साल लगाए हैं और आज मुझे लगता है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है. मैंने पंजाब के भले के लिए सोचा और भाजपा ज्वाइन की. आज पंजाब में अगर कोई सही विकल्प है, जो वहां के लोगों के लिए, पंजाब की तरक्की के लिए काम कर सकता है तो वो भाजपा है.” कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा दफ्तर पहुंचे. जहां उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल भी मौजूद थे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तवड़े की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन किया.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार, सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के इस्तीफा दे दिया. बिट्टू ने अपना रिजाइन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था. उन्होंने इस्तीफे में लिखा- “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और AICC हिमाचल प्रदेश के सचिव सह प्रभारी पद से इस्तीफा देता हूं.”

AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/JKR37IP0tF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024

कांग्रेस के 6 विधायकों ने दिया था बीजेपी को समर्थन

हिमाचल प्रदेश में कुछ ही दिनों पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 6 विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था. इतना ही नहीं, पार्टी में उठापटक के बीच कुछ ही समय में उन सभी विधायकों ने भाजपा ज्वाइन भी कर लिया था. जिसके बाद कांग्रेस सरकार में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती गई.

कांग्रेस में लंब समय से थे सक्रिय

पंजाब के जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी में कई वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रहे थे. हालांकि, बीच के समय में काफी समय के लिए राजनीति से दूर हो गए थे. साल 2017 में कांग्रेस पार्टी ने जब पंजाब की सत्ता में वापसी की तो उन्हें पनसप का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. जिसके बाद उन्होंने राजनीति में फिर से एंट्री की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

3 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

21 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

29 minutes ago