देश

Mainpuri Accident: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के उड़े परखच्चे, चार महिलाओं की मौत, 23 घायल

Mainpuri Accident News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी की उसके परखच्चे उड़ गए. इस घटना में चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए हैं. सभी नामकरण संस्कार से लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया है. दूसरी ओर इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

घटना मैनपुरी के भोगांव से सामने आई है. यहां शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा होने पर चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी. इसी दौरान एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में सवार महिलाओं और पुरुषों में से चार महिलाओं की मौत हो गई है और अन्य घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी नामकरण संस्कार से लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें-IRCTC 28 अप्रैल से शुरू कर रहा है अयोध्या-काशी टूर पैकेज, पढ़ें किराए से लेकर सुविधाओं तक की पूरी डिटेल

10 दिन पहले ही हुआ था बेटा

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी ने 10 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था. इससे पूरा परिवार खुश था. वीरेंद्र ने थाना बिछवां के गांव बेलधारा में बेटी की शादी कराई है. शुक्रवार को बेटे का नामकरण संस्कार था. इसी को देखते हुए वीरेंद्र सिंह अपने परिवारवालों के साथ में ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव बेलधारा गए थे. वीरेंद्र सिंह के परिवार वालों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे लेकिन भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई, जिससे सड़क के किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर चालक लाइट ठीक करने लगा. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई.

इनकी हुई मौत

घटना में फूलमती,रमाकांति, संजय देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि द्रोपदी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तो वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है. सभी मृतक और घायल गांव कुंवरपुर छिबरामऊ के निवासी है. घटना को लेकर एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ घायलों को मामूली चोट आई थी, जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है और 11 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना करीब सुबह साढ़े चार बजे हुई. इस घटना में कुल 23 लोग घायल हुए हैं और 4 महिलाओं की मौत हुई है. मौके पर ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago