मनोरंजन

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ हुआ कैंसिल? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट

Bigg Boss OTT 3: बीते रविवार (13 अप्रैल को) सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस की ओर से एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. इस बीच 15 अप्रैल को बिग बॉस के मेकर्स ने ओटीटी के सीजन 3 का अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें सलमान भी नजर आ रहे थे. लेकिन, बाद में इसे डिलीट कर दिया गया. जिससे अंदाजा लगाया गया कि बिग बॉस ओटीटी 3 को इस बार सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे.

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ हुआ कैंसिल?

बिग बॉस के फैन पेज ने सीजन 3 को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में उसने बताया है कि मेकर्स ने पहले तो बिग ‘बॉस ओटीटी 3’ को लेकर घोषणा की थी लेकिन अब उन्होंने पोस्ट हटा दी. जिसके बाद लग रहा है कि मेकर्स का अभी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ लाने का कोई प्लान नहीं है. ऐसे में मेकर्स ने कहा है कि अगर कोई और अपडेट होगा तो हम जरूर पोस्ट करेंगे. 

मेकर्स ने क्यों डिलीट की अनाउंसमेंट पोस्ट

मेकर्स ने ये कदम उस वक्त उठाया है जब सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई है, जिसके बाद भाईजान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. ऐसे में मेकर्स का ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को कैंसिल करना उसी ओर इशारा कर रहा है. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, फैंस को अभी बिग बॉस ओटीटी 3 का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: रजनीकांत, विजय सेतुपति से लेकर थलापति तक, वोट डालने पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें

दूसरे सीजन को सलमान खान ने किया था होस्ट

बता दें कि अब तक बिग बॉस ओटीटी के 2 सीजन आ चुके हैं. जिसमें पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था. वहीं, दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था. जबकि, इसका तीसरा सीजन भी भाईजान ही होस्ट करेंगे. लेकिन, शो कब तक आता है, फैंस को इसका इंतजार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

11 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

42 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago