देश

UP News: “एक लाख लो और क्रिश्चियन बन जाओ”, हरदोई में जारी है पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन का गंदा खेल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवेंद्र सिंह

UP News: धर्मपरिवर्तन के मामले को लेकर पूरे देश में विरोध लगातार जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से खबर सामने आ रही है कि, बीमारी ठीक करने के नाम पर पूरे परिवार का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया है. इस मामले में एक परिवार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्चे के ब्रेन ट्यूमर का पता चला तो ईसाइयों ने बच्चे के परिवार से संपर्क किया और झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा किया. इसी के साथ परिवार पर धर्म बदलने का दबाव भी बना डाला. इस घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है और पुलिस से शिकायत की है. इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल फरार दोषियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है.

मामला हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र से सामने आया है. इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है. जानकारी सामने आ रही है कि, सुरसा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में ओदरा पचलाई गांव के रहने वाले विजय कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि गांव के रहने वाले सुमित, अभिराज, मैकू, शिवनन्दन बिना अनुमति और मान्यता के गांव में क्रिश्चियन स्कूल चला रहे हैं और झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं. युवक ने बताया कि उसके बेटे सौरभ को ब्रेन ट्यूमर है. इसी सिलसिले में वह अपने पुत्र सौरभ को लेकर मिला तो उन्होंने झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा किया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई. इसी दौरान उन लोगों ने एक लाख रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, आज 2.30 बजे जखाऊ बंदरगाह से टकराने का अनुमान

इसी के साथ युवक ने आरोप लगाया कि, उन लोगों ने 5 हजार रुपये दिए और उसके पुत्र को जबरन क्रॉस पहना दिया. युवक ने बताया कि उसने इस दौरान धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया. इस पर आरोपित उनको धमकी देने लगे. वहीं इस मामले में एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इलाज के बहाने बच्चे को ले गए थे और क्रास पहनाकर उसका धर् परिवर्तन करना चाहा था. मामला 14 जून का है. इस मामले में सुमित, अभिराज, मैकू, शिवनन्दन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. ये चारो फरार हैं और इनको ढूंढने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. जल्द ही इन चारों को गिरफ्तार किया जाएगा और इनसे पूछताछ कर इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago