राजधानी दिल्ली में 15 दिन पहले दिखा ठंड का असर
नई दिल्ली – दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में ठंड का असर अक्टूबर में ही देखने को मिलने लगा है. मौसम विभाग की बात मानें तो आने वाले समय में तापमान और भी कम होगा और नवंबर के महीने में अधिक ठंड पड़ने की सम्भावना है. वहीं राजधानी दिल्ली में 2 दिनों से प्रदूषण खराब स्तर पर बना हुआ है. हवाओं के कमजोर पड़ते ही अक्टूबर में हवा खराब चलने लगी है.
दिल्ली में 15 दिन पहले से ही ठंड शुरू हो गई है. नवंबर के पहले हफ्ते में गर्म कपड़े निकालने पड़ सकते हैं. लगता है दीपावली से पहले ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ जाएगी. उसके बाद तापमान तेजी से कम होने लगेगा. मौसम विभाग का पहले से ही कहना है कि इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की सम्भावना है. हुई बारिश के कारण अक्टूबर में गुलाबी ठंडक करीब 15 दिन पहले से ही शुरु हो गई है. वहीं नवंबर के पहले हफ्ते में जो तापमान हुआ करता था, वह अक्टूबर के महिने में ही दर्ज हो रहा है.
दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं बारिश के थमने और त्योहारों की तैयारियों की वजह से बढ़े ट्रैफिक को भी प्रदूषण बढ़ने की वजह बताया जा रहा है. CPCB (सेंट्रल पल्युशन कंट्रोल बोर्ड) के एयर बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राजधानी का एक्यूआई 237 रहा है. एनसीआर (NCR) शहर भी खराब स्थिति में दिख रहा है.
सूत्रों की माने तो 18 अक्टूबर को प्रदूषण का स्तर खराब रहेगा. 19 और 20 अक्टूबर को प्रदूषण में थोड़ा सुधार होगा. लेकिन यह खराब स्तर पर ही बना रहेगा. पूर्वानुमान के अनुसार हवाएं उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी चल रही हैं. इस समय राजधानी में हवाओं की गति भी शून्य से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी हुई है. मंगलवार को भी हालत ऐसे ही रहेंगे. हवाओं की रफ्तार 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक बनी रहेगी. 19 अक्टूबर को हवाओं में कुछ सुधार देखने को मिलेगा. इसकी वजह से प्रदूषण में कुछ मामूली कमी आएगी.
मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…
Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…
बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…
Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…