योगी सरकार का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली का बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में की वर्तमान दर 34 प्रतिशत को बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने को मंजूरी दी प्रदान की है. यह वृद्धि 1 जुलाई 2022 से लागू की गई है. इसके साथ ही राज्य कर्मियों को दिवाली का बोनस भी दिया जाएगा. बोनस और डीए के भुगतान का निर्णय एक साथ लिए जाने से तात्कालिक नकद व्ययभार 1436 करोड़ रुपये का होने वाला है.
मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली से पहले ही बोनस देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस देने का ऐलान किया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की दर 34 फीसदी को 01 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 बोनस दिया जाएगा. साथ ही उन्होनें लिखा कि आप सभी को हार्दिक बधाई.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…