देश

Tamil Nadu: रहस्यमयी उल्का पिंड गिरने से हुआ 5 फीट गहरा गड्ढा, सहमे गांव के लोग, जांच में जुटे वैज्ञानिक

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के जोलारपेट के पास स्थित अचामंगलम गांव में एक उल्का पिंड गिरने का दावा किया जा रहा है. जिस जगह पर ये रहस्यमयी वस्तु गिरी है वहीं पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है. इससे आस-पास के लोग सहमे हुए हैं. फिलहाल गांव के लोगों ने इस रहस्यमयी घटना को लेकर जिलाधिकारी और जोलारपेट पुलिस को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले ये घटना हुई थी.

गांव से मिली सूचना के बाद मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम पहुंची है और इलाके के लोगों से इस सम्बंध में पूछताछ कर रही है. हालांकि तमाम छानबीन के बाद तिरुपत्तूर के जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में विज्ञान केंद्र से सम्पर्क किया है और इस रहस्यमयी चीज के बारे में पता लगाने की सलाह दी है. फिलहाल चेन्नई में तमिलनाडु विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र के कार्यकारी निदेशक, लेनिन तमिल कोवन ने वेल्लोर में जिला विज्ञान केंद्र को इस मामले में अध्ययन करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें-Monsoon: राहत की आहट… मानसून ने भारत में दी दस्तक, इन जगहों के लिए IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मिट्टी बदल गई है राख में

जिला वैज्ञानिक अधिकारी (प्रभारी)  रवि कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि ‘जिस इलाके में ये रहस्यमय वस्तु गिरी है वह उल्कापिंड है और इसके गिरने की गति से मिट्टी राख में बदल गई है..’ उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच परिक्रमा करने वाले क्षुद्रग्रह कभी-कभी पृथ्वी की ओर गिरते हैं और बड़े क्षुद्रग्रह गिरने पर अधिक नुकसान पहुंचाते हैं.

मिट्टी और राख के लिए गए नमूने

रवि कुमार ने आगे कहा कि जहां पर रहस्यमयी वस्तु गिरी थी वहां पर 5 फीट गड्ढा हो गया है. यहां से मिट्टी और राख के नमूने एकत्र किए गए हैं. उन्होंने बताया कि क्रेटर के पास से रेत के नमूने भी ले लिए गए हैं. इन सभी को जांच के लिए चेन्नई स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago