देश

धोखाधड़ी के मामले में ED ने कसा शिकंजा, नोएडा के GIP मॉल को किया अटैच, जानें अब क्या नहीं होगी लोगों की एंट्री?

Noida GIP Mall News: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के सेक्टर 18 के पास स्थित जाने-माने ग्रेड इंडिया प्लेस मॉल (GIP Mall) पर धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने कानूनी शिकंजा कस दिया है और कुछ हिस्से अटैच कर दिए हैं. इसी के बाद से लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि अब यहां पर एंट्री मिलेगी या नहीं. बता दें कि इस मॉल को लोगों का पसंदीदा शॉपिंग और आउटिंग डेस्टिनेशन माना जाता है. बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं. एक ही छत के नीचे बड़े-बड़े ब्रांड्स तो उपलब्ध रहते ही हैं साथ ही लोग मॉल के एडवेंटर स्पॉट का भी आनन्द लेते हैं.

खुली रहेंगी सभी दुकानें

बता दें कि ईडी ने मॉल के सिर्फ एडवेंचर स्पॉट को ही अटैच किया है. रोहिणी के एडवेंचर आयलैंड को भी अटैच किया गया है. इसलिए लोग मॉल के अंदर पहले की तरह ही लोग जा सकेंगे और सभी दुकानें भी खुली रहेंगी.

ये भी पढ़ें-अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं मोदी तो जानें कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह और क्या हो सकती है तारीख? तैयारियों को लेकर किया गया ये दावा

अटैच की 291.18 करोड़ की संपत्तियां

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड ( IRAL की होल्डिंग कंपनी) से जुड़ी 291.18 करोड़ की संपत्तियां ईडी ने अटैच की हैं. इसी में GIP मॉल भी शामिल है जो कि एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के तहत आता है. करीब 3,93,737.28 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर यह मॉल बना हुआ है.

गुरुग्राम पुलिस द्वारा दर्ज की गई थी रिपोर्ट

बता दें कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी. इसी के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी और अब ये बड़ा एक्शन लिया गया है. दौलतपुर, तहसील-आमेर, जयपुर में 218 एकड़ जमीन का पट्टा भी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम है. इस पर भी ईडी ने कार्रवाई की है. इसके साथ ही ईडी ने रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड पर कार्रवाई की है. रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड 45,966 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है.

1500 निवेशकों से लिए गए 400 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किफायती आवास योजना के तहत इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड ने सेक्टर 29 और 52-ए, गुरुग्राम में दुकानों और प्लॉट के आवंटन के नाम पर 1500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपए ले लिए थे लेकिन न तो प्रोजेक्ट पूरे हुए और न ही निवेशकों को इसका रिटर्न मिला. इस पर लोगों ने शिकायत की. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई है. ईडी ने जांच में पाया है कि IRAL की बैलेंस शीट के साथ भी हेरफेर हुई है. निजी खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है. फिलहाल ईडी मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago