लाइफस्टाइल

कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो आज ही घर पर ट्राई करें ये कुल्हड़ पिज्जा रेसिपी, लोगों से मिलेगी खूब तारीफ

Kulhad Pizza Recipe: कुल्हड़ पिज्जा इन दिनों बहुत लोकप्रिय है. गूगल सर्च की लिस्ट में कुल्हड़ पिज्जा भी शामिल हो गया है. आपको भी यह स्वादिष्ट पिज्जा ट्राई करना चाहिए. जी हां चाहे बच्चे हो या बूढ़े अक्सर सभी लोगों को पिज्जा पसंद आता है. इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर बिना ओवन के भी आसानी से कुल्हड़ पिज्जा बना सकते हैं. कुल्हड़ पिज्जा बनाना काफी आसान है. आइए हम आपको बताते हैं कुल्हड़ पिज्जा बनाने की रेसिपी…

बनाने की सामग्री

1/2 पिज्जा बेस
2 चम्मच पिज्जा सॉस
2 चम्मच टौमेटो केचअप
1/2 बारीक कटी शिमला मिर्च
1/2 बारीक कटी प्याज
50 ग्राम पनीर क्यूब्स
स्वादनुसार नमक
2 कुल्हड़
2 चम्मच कॉर्न

यह भी पढ़ें : गर्मियों में बेहद खतरनाक हैं Heat Stroke और Heat Exhaustion, जानें दोनों में कितना अंतर, कैसे करें बचाव?

बनाने की विधि

बिना ओवन के भी कुल्हड़ पिज्जा काफी टेस्टी बन सकता है . सबसे पहले आप पनीर को क्यूब्स में काट लें. पिज्जा बेस के भी छोटे टुकड़े करने हैं. साथ ही प्याज और शिमला मिर्च को भी बारीक काट लेना है. इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई रखें और फिर इसमें दो से तीन चम्मच तेल डालकर गरम कर लें. फिर उस तेल में पिज्जा बेस के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर फ्राई कर लें. जब यह हल्के सुनहरे हो जाए तो इसमें चीज, कॉर्न, बारीक कटे प्याज और शिमला मिर्च डालकर चम्मच से हल्का भून लें. दो मिनट बाद इसमें नमक, पिज्जा सॉस, केचप डालकर मिक्स कर लें. अब 3-4 मिनट के लिए ढक दें ताकि यह थोड़ा पक जाएं. आपका कुल्हड़ पिज्जा का स्टफ तैयार हो चुका है. अब स्टफ को कुल्हड़ में भर दें. ऊपर से चीज डाल दें. आपका कुल्हड़ पिज्जा तैयार है.

Uma Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

30 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

47 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago