देश

तमिलनाडु में सड़कों पर मौत का तांडव! बस हादसे में 12 की मौत, घायलों को निकालने के लिए तोड़नी पड़ी खिड़कियां

Tamil Nadu Sivaganga Bus Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा दो बसों के आमने-सामने टकराने की वजह से हुआ. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक अभी तक हादसे का कारण पता नहीं चला है.

दरअसल रविवार को जिले के कुंगमगुड़ी के पास दो बसों में आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतना भीषण था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में मौके पर ही 12 लोगों ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. कई यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

घटना रविवार शाम तब हुई, जब दोनों बसें एक संकरी सड़क पर विपरीत दिशाओं से आ रही थीं. अचानक दोनों बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिससे दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचे और खिड़कियां एवं दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया. कुछ यात्री बेहोश पड़े थे, कुछ दर्द से चिल्ला रहे थे, और पूरा माहौल बेहद दर्दनाक था.

हादसे का कारण अभी तक नहीं है साफ

पुलिस के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि हादसा ओवरस्पीडिंग, कम दृश्यता या ड्राइवर की थकान की वजह से हुआ, लेकिन शुरुआती संकेत इन्हीं कारणों की ओर इशारा करते हैं. घायलों को तुरंत शिवगंगा और कराईकुडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई यात्रियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. कई लोगों को फ्रैक्चर, सिर में चोट और गंभीर चोटें आई हैं.

तमिलनाडु में रोड एक्सीडेंट में बढ़ोतरी

इस हादसे ने एक बार फिर तमिलनाडु में बढ़ते रोड एक्सीडेंट्स की गंभीर समस्या को सामने ला दिया है. पिछले कुछ महीनों में त्रिची, सलेम और विल्लुपुरम जैसे जिलों में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़े हैं. अभी कुछ दिन पहले ही तेनकासी में दो प्राइवेट बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी. यही वजह है कि लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़कों पर इतनी मौतें कब रुकेंगी?

ये भी पढ़ें- आत्महत्या से पहले ‘वो’ फोन कॉल और पुलिस स्टीकर वाली बाइक, अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या पर गहराया रहस्य, पिता बोले…

2023 में 67000 रोड एक्सीडेंट

आंकड़ों की मानें तो तमिलनाडु में 2023 में 67,000 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो भारत के किसी भी राज्य के लिए सबसे ज्यादा है और देश की कुल दुर्घटनाओं का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है. सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य में समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं. 2025 में भले ही हादसों की संख्या में कमी आई है, फिर भी हादसों का सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा है.

पिछले महीने सबरीमाला जा रही एक बस भी इसी तरह रेलिंग से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए थे. शिवगंगा के इस ताजा हादसे के बाद फिर से मांग उठ रही है कि सरकारी बसों की निगरानी बढ़ाई जाए, ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो, और खराब सड़कों की मरम्मत तुरंत की जाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

33 minutes ago