Bharat Express DD Free Dish

आत्महत्या से पहले ‘वो’ फोन कॉल और पुलिस स्टीकर वाली बाइक, अलीगढ़ में महिला सिपाही की आत्महत्या पर गहराया रहस्य, पिता बोले…

Aligarh Woman Constable Death: मृतका सिपाही हेमलता के पिता कर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह ही उनकी बेटी से बात हुई थी. उसने बताया था कि रिश्तेदारी में हो रही शादी में वो शामिल होने के लिए गांव आ रही है क्योंकि उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है.

Aligarh Woman Constable Death

Aligarh Woman Constable Death: शनिवार की दोपहर अलीगढ़ के रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही ने किराये के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वह बन्ना देवी थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में रहती थी. अब इस मामले को लेकर मृतका के पिता ने बड़ा आरोप लगाया है. पिता कर्मवीर सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. घटना से पहले मैंने खुद उससे बात किया था. पुलिस को इस मामले की जांच कर स्पष्ट करना चाहिये कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई है.

मृतका सिपाही हेमलता के पिता कर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह ही उनकी बेटी से बात हुई थी. उसने बताया था कि रिश्तेदारी में हो रही शादी में वो शामिल होने के लिए गांव आ रही है क्योंकि उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है.

“मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती..”

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ नहीं था कि वो आत्महत्या जैसा कदम उठा लेती. वो अपनी मर्जी से सिपाही बनी थी. कभी भी उसकी बातों से ऐसा नहीं लगा था कि वो परेशान है या किसी तरह की उसे दिक्कत है कि वो ये कदम उठा लेगी.

कर्मवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके उपर जरूर किसी तरह का दबाव था. पुलिस को चाहिये की वो बिना पहचान छिपाये इस चीज को उजागर करे. पुलिस को आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक करने चाहिये.

घटना के वक्त हेमलता घर पर थी अकेली

महिला सिपाही हेमलता ने जिस वक्त आत्महत्या की थी. उस समय वो अकेली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा तो दरवाजे पर अंदर से ताला लगा था. जिसके बाद पुलिस का एक सिपाही बाउंड्री से कूदकर अंदर गया और ताला तोड़कर दरवाजा खोला. जब पुलिस की टीम घर के अंदर पहुंची तो सिपाही का शव फंदे से लटका मिला.

घटना से पहले किसी से फोन पर कर रही थी बात

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि घटना से कुछ देर पहले वह कमरे के अंदर व बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रही थी. पुलिस के अनुसार उसने शादी में जाने को लेकर 29 नवंबर को छुट्टी ली थी. उसकी 30 नवंबर को वापसी थी.

ये भी पढ़ें- Share Market Today: तीन महीनों में ही 820 प्रतिशत से अधिक तक का रिटर्न दे रहे ये स्टॉक्स, देखिए 200 रुपये के अंदर के 7 प्रॉफिट वाले शेयर

हेमलता के परिजन उसकी शादी के लिए योजना बना रहे थे. उसकी बड़ी बहन और भाई की शादी हो चुकी थी. परिवार में इसको लेकर कई बार बात हुई थी. हेमलता इस मामले को साथी सिपाहियों को बताती थी.

आत्महत्या से पहले कोई बाइक से आया था घर

मीडिया चैनल अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक हेमलता की आत्महत्या से कुछ देर पहले वहां कोई बाइक पर आया था. मोहल्ले के लोगों के मुताबिक उस बाइक पर भी पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था. बाइक सवार कुछ देर वहां रुका और फिर चला गया. अब वो बाइक सवार कौन था और किस लिये हेमलता से मिलने आया था. यह जांच का विषय है. हालांकि इस मामले की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read