देश

Tawang Face Off: मीडिया में खबर नहीं चलती तो तवांग झड़प पर सरकार खामोश ही बैठी रहती- ओवैसी का निशाना

Tawang Face Off: तवांग झड़प पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप (केंद्र सरकार) संसद में आज बताते हैं. अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये सब सरकार की नाकामी है. एआईएमआईएम चीफ ने कहा, “आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए। देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं। व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है.” वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी तवांग मामले पर सरकार पर निशाना साधा.

रक्षा मंत्री चर्चा के लिए तैयार नहीं थे- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “उन्होंने (रक्षा मंत्री) अपना बयान पढ़ा और बाहर चले गए. वे किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे.” वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि तवांग पर चीन की नजरें हैं और हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है. इस विषय पर हर पार्टी, हर व्यक्ति हमारी सेना के साथ है. उन्होंने कहा कि कल जो भी हुआ वो हमारी तरफ से एक संदेश है कि हम हमारे प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता के लिए हमारे बीच एकता है.

इसके पहले तवांग में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों की झड़प के मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैं. मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा.”

ये भी पढ़ें: Tawang Face off: भारतीय सेना ने चीन की कोशिशों को नाकाम किया, हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं- तवांग झड़प पर बोले राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा- हमारा कोई सैनिक शहीद नहीं हुआ

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक अपने स्थानों पर वापस चले गए. इस घटना के पश्चात क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की.”

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

24 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

24 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

41 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

55 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago