घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
Ranchi: आईपीएस अफसर पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर चर्चा में आई सुषमा बड़ाईक को मंगलवार सुबह गोली मार दी गयी. गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुषमा को रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में गोली मारी गयी है.
सुषमा बड़ाईक IPS पीएस नटराजन पर केस के बाद चर्चा में आईं थी. इस केस में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था. जब आईपीएस नटराजन का केस उजागर हुआ था, तब भारी हंगामा हुआ था.
पुलिस के अनुसार, अपने सुरक्षाकर्मी के साथ सुषमा बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी. इसी दौरान तीन अपराधियों ने पीछे से आकर फायरिंग शुरू कर दी. बाइक पर पीछे बैठी सुषमा को फायरिंग के दौरान गोलियां लगी, जिसके बाद वो नीचे गिर पड़ी. गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जब जुटने लगे, तो अपराधी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षाकर्मी ने ही सुषमा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
IPS पी एस नटराजन समेत दर्जनों लोगों पर यौन शोषण, रेप और रेप की कोशिश का मामला दर्ज करवा चुकी सुषमा बड़ाईक उर्फ पदमा से जुड़े एक केस संख्या 531/2020 की सुनवाई आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी. इस मामले की सुनावई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सूचीबद्ध है. इस केस में वो अपना पक्ष खुद ही अदालत में रखने वाली थी. लेकिन सुनवाई से पहले आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी गई है.
बता दें, कि सुषमा बड़ाईक ने कई हाईप्रोफाइल लोगों पर मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं. पुलिस को शक है कि इन्हीं वजह से सुषमा पर हमला करवाया गया है.
ये भी पढ़ें : ‘Youtube के चलते Exam में फेल हुआ, 75 लाख का मुआवजा दिलवाइए’- युवक पर सुप्रीम कोर्ट ने उल्टे ठोका 25 हजार का जुर्माना
रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सुबह 9:30 बजे एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. तीनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…