देश

Tawang Face Off: तवांग में जहां हुई थी भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प, वहां की सैटेलाइट इमेज आई सामने

Tawang Face Off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया. यांगत्से इलाके में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से कुछ सैनिक घायल हुए हैं. हालांकि, चीन की पीएलए के ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, करीब 300 चीनी सैनिक पोस्ट हटवाने आए थे लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनके मंसूबों को नाकाम करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया. जिस जगह दोनों तरफ के सैनिकों की झड़प हुई थी, वहां की सैटेलाइट इमेज सामने आई है.

इन सैटेलाइट फोटो में देखा जा सकता है कि चीन ने तवांग से लगे बॉर्डर के पास गांव बसा रखे हैं. इसके अलावा चीनी सेना ने उस ओर सड़क का भी निर्माण कर रखा है. चीनी सैनिक पूरी तैयारी के साथ 17 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे थे. लेकिन यहां पहले से मुस्तैद भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाला. भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को वहां से खदेड़ा, इस दौरान हुई झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: India China Army Face Off: तवांग में चीन के साथ झड़प, 300 चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने खदेड़ा, कई घायल

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद भारतीय सेना के कमांडर और चीनी कमांडर ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फ्लैग मीटिंग की ताकि इलाके में शांति बहाल की जा सके. चीन पहले भी इस तरह की हिमाकत करता रहा है लेकिन भारतीय सेना उनके मंसूबों को नाकाम करती रही है. तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

PLA में ज्यादा सैनिक घायल हुए- बीजेपी सांसद

वहीं, चीनी सेना के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प की रिपोर्ट पर अरुणाचल के बीजेपी सांसद की प्रतिक्रिया आई है. अरुणाचल-पूर्व से BJP MP तपीर गाव ने कहा, “9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में PLA और भारतीय सेना के बीच झड़प हुई और इसमें हमारे सेना घायल हुए हैं लेकिन PLA में ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सीमा पर तैनात भारतीय जवान एक इंच भी नहीं हिले। अब स्थिति ठीक है। ये जो भी हुआ वह निंदनीय है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago